नई दिल्ली। आईपीएल का मौसम पूरे शबाब पर है, लोग जमकर आईपीएल के रंग में रंगे दिखाई पड़ रहे हैं। इस बार वैसे तो कई चेहरों ने इस मौसम में अपनी ओर ध्यान खिंचा है लेकिन सनराइज़र्स हैदराबाद के स्टार गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार की बात ही कुछ और है।
उनकी घूमती हुई गेंदों से जहां बल्लेबाज काफी परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर बेहतरीन गेंदबाज़ को दी जाने वाली पर्पल कैप के हकदारों की लिस्ट में वो सबसे आगे चल रहे हैं।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ
हाल ही में इस स्टार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें उनसे पूछा जा रहा है कि अगर उन्हें किसी सुनसान द्वीप पर वक्त बिताना का मौका मिले तो वो किसको साथ ले जाना पसंद करेंगे। तो उनका जो जवाब था, वो काफी हैरत अंगेज था।
भुवनेश्वर कुमार का हाल ही में एक वीडियो सामने आया
भुवनेश्वर कुमार ने जवाब में जो तीन नाम लिए, वो नाम थे रवि शास्त्री, महेंद्र सिंह धोनी और फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर। शास्त्री और धोनी का नाम तो समझ में आता है क्योंकि इन दोनों क्रिकेटरों की अमूल्य सहयोग रहा है भुवी के करियर को सृजित करने में।
आईपीएल 2016 में उन्होंने ही पर्पल कैप जीता था
लेकिन उन्होंने श्रद्धा का नाम क्यों लिया, इस पर भुवनेश्वर ने कहा कि वो श्रद्धा के बहुत बड़े फैन हैं और उन्हें वो बहुत क्यूट लगती है। आपको बता दें कि आईपीएल 2016 में उन्होंने ही पर्पल कैप जीता था और इस बार भी वो इस रेस में सबसे आगे हैं।
देखें वीडियो...