Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन तेंदुलकर ने भारतीय वायुसेना के लिए रखी अपनी फिल्म की पहली खास स्क्रीनिंग, कही दिल छूने वाली बात

नई दिल्ली। क्रिकेट के 'भगवान' कहे जाने वाले मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का हर अंदाज बेहद खास होता है। चाहे उनका क्रिकेट करियर हो या फिर उनकी निजी जिंदगी, हर क्षेत्र में उन्होंने अलग मुकाम हासिल किया। इस महान क्रिकेटर को हमेशा से यही कोशिश होती है कि वो जो भी करें लीक से हटकर करें। यही वजह है कि अपनी जीवनी पर आधारित फिल्म 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' की जब उन्होंने पहली स्क्रीनिंग रखी तो वो भी भारतीय सशस्त्र बलों के लिए।

फिल्म 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' की पहली स्क्रीनिंग

सचिन तेंदुलकर ने खुद की अगवानी

सचिन तेंदुलकर ने खुद की अगवानी

आम तौर पर अगर देखा जाए तो किसी भी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग फिल्मी कलाकारों, विशेष शख्सियत के लिए रखी जाती है लेकिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने यहां भी अलग राह पकड़ी और फिल्म 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' की स्पेशल स्क्रीनिंग में वायुसेना से जुड़े अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया।

राजधानी दिल्ली में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग

राजधानी दिल्ली में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग

'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' फिल्म की स्क्रीनिंग शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली में रखी गई। जिसमें सचिन तेंदुलकर खुद मौजूद थे। उन्होंने एयरफोर्स अधिकारियों और उनके परिजनों की खुद अगवानी की। बता दें कि सचिन तेंदुलकर को साल 2010 में भारतीय वायुसेना ने ऑनरेरी ग्रुप कैप्टन बनाया था। ऐसा कई बार देखा गया है कि सचिन वायुसेना से जुड़े कार्यक्रमों में जाते रहे हैं।

फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर सचिन ने कही दिल की बात

फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर सचिन ने कही दिल की बात

फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट में कहा कि जब मैंने ये फिल्म करने के लिए सोचा था तो उस मेरे मन में यही पहला विचार आया था कि फिल्म की पहली स्क्रीनिंग भारतीय सुरक्षा बलों के लिए करूंगा। इस महान बल्लेबाज ने इस मौके पर कहा कि जब कभी मैं बैटिंग के लिए गया तो मैं वहां अकेला होता था। लेकिन वहां मेरे साथ तीन टीमें शामिल रहती थी, एक टीम जो ड्रेसिंग रुम में थी, एक टीम जो घर पर मेरे लिए प्रार्थना करती थी और तीसरी टीम देश के करोड़ों लोग थे। इसलिए आज जब मैं यहां खड़ा हूं तो मैं इस मौके पर भारतीय सशस्त्र बलों को धन्यवाद देना चाहूंगा कि जो वो इस देश की सुरक्षा के लिए करते हैं। वो देश के असली हीरो हैं।

एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ ने भी देखी फिल्म

एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ ने भी देखी फिल्म

इस मौके पर मौजूद एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ ने कहा कि ये अद्भुत फिल्म है। मैंने सचिन तेंदुलकर का करियर देखा और ये बेहद प्रेरणादायक है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वो अपनी फिल्म 26 मई को रिलीज कर रहे हैं। ये बहुत बड़ा दिन है कि क्योंकि इसी दिन कारगिल युद्ध के दौरान एयर ऑपरेशन शुरू हुआ था। जेम्स अर्स्किन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' में सचिन तेंदुलकर के बचपन से लेकर क्रिकेट का दिग्गज बनने की कहानी को पेश किया गया है। ये फिल्म 26 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+