नीलाम हो रही है शेन वार्न की सबसे कीमती चीज, ऑस्ट्रेलिया में आए संकट पर लगाएंगे पैसा

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया इस समय सबसे बड़ी समस्या से जूझ रहा है। सितंबर महीने से जंगलों में लगी भीषण आग लाखों बेजुवान जानवरों को अपनी चपेत में ले चुकी है और 25 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। आग पर काबू पाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है लेकिन घने जंगल में पूरी तरह से काबू पाना आसान नहीं हो रहा। हालांकि चार दिन पहले हुई बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिली। बेघर हुए लोगों को सहायता के लिए कई बड़ी हस्तियों ने आगे हाथ बढ़ाया है। वहीं आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वाॅर्न ने भी अपनी सबसे कीमती चीज की नीलामी रखी हुई है जिससे मिलने वाली रकम से वो देश की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सरकार को देंगे।

शेन वाॅर्न टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की जिस परंपरागत 'बैगी ग्रीन' कैप को सालों तक पहना, अब वो इसे नीलाम कर रहे हैं। उनका मकसद इससे मिलने वाली रकम को ऑस्ट्रेलिया में लगी इस नीलामी में शेन वॉर्न की कैप ने अब तक 5 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग2.5 करोड़ रुपए) का आंकड़ा पार कर लिया है। इसकी कीमत और भी बढने के आसार हैं क्योंकि इसे नीलाम होने के लिए अभी भी 2 दिन बचे हैं। वॉर्न की कैप पहले ही पूर्व महान खिलाड़ी डॉन ब्रैडमेन का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है जिनकी बैगी ग्रीन कैप जनवरी 2003 में 4 लाख 25 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में बिकी थी।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1001 विकेट लिए और वो श्रीलंका के मुरलीथरन (1347) के बाद इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक 708 विकेट लिए। बता दें कि 1300 से ज्यादा घर पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। इतना ही नहीं 63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वनस्पति भी नष्ट हो गई है। चाैंकाने वाली खबर यह रही कि जंगल में आग भड़काने का काम कुछ लोगों ने किया है। इस मामले में पुलिस ने 183 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Story first published: Thursday, January 9, 2020, 14:20 [IST]
Other articles published on Jan 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+