For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : T-20 में केएल राहुल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बने

नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब को भले ही आईपीएल सीजन-12 के 42वें मैच में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन उनके ओपनर केएल राहुल ने इस दाैरान खास उपलब्धि हासिल की है। राहुल ने 27 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 42 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

राहुल ने 93 पारियों में ये कारनामा किया। हालांकि राहुल सबसे तेज 3,000 हजार रन पूरे करने वाले एशियाई खिलाड़ी बनने से चूक गए। पाकिस्तान के बाबर आजम ने 92 पारियों में 3 हजार पूरे करने का कारनामा किया है। केएल राहुल के लिए यह सीजन अब तक शानदार रहा है। अब तक वह 55.12 की औसत से 441 रन बना चुके हैं। अगर बात की जाए टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज की तो वो हैं ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श, जिन्होंने 85 पारियों में टी20 क्रिकेट में 3,000 रन पूरे किए थे। इस मामले में विंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने महज 87 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी।

बता दें कि पंजाब को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से 17 रनों से हार मिली। इस हार के साथ ही पंजाब के लिए प्लेऑफ में जगह बनाने की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब की यह 11 मैचों में छठी हार रही। उन्हें लीग के अपने बचे आखिरी 3 मैच हर हाल में जीतने होंगे। वहीं बेंगलुरू की यह 11 मैचों में चाैथी जीत रही। उसके आठ अंक हैं लेकिन फिर भी इस प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हैं। बेंगलुरू ने 203 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन पंजाब 7 विकेट खोकर 185 रन ही बना सका। पंजाब की तरफ से निकोलस पूरण ने 46 व केएल राहुल ने 42 रन बनाए।

Story first published: Thursday, April 25, 2019, 20:23 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+