For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BBL 2020: बल्लेबाज के शर्ट में घुसी बॉल, दौड़कर चुराया एक रन, देखें वायरल वीडियो

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में इस समय घरेलू क्रिकेट की सबसे बड़ी फ्रैंचाइजी लीग बीबीएल के 10वें सीजन का आगाज हो चुका है और भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जो भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं वो इस लीग में भाग लेते नजर आ रहे हैं। इस बीच शनिवार को मैदान पर कुछ ऐसा देखने को मिला जो कि शायद ही पहले कभी देखने को मिला होगा। शनिवार को मेलबर्न स्टार्स और सिडनी थंडर्स के मैच के दौरान जब गेंदबाज ने बॉलिंग की तो गेंद अचानक से गायब हो गई और बल्लेबाज ने जब एक रन चुरा लिया तो पता लगा कि गेंद बल्ले से लगकर बल्लेबाज की टी शर्ट में घुस गई थी। हालांकि बल्लेबाज ने बताने के बजाय रन चुराने का काम किया।

उल्लेखनीय है कि इस घटना को देखर स्टेडियम में मौजूद कॉमेंटेटर अपनी हंसी को रोक पाने में नाकाम रहे तो वहीं सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

और पढ़ें: LPL 2020: रविंद्र जडेजा के खास क्लब में शामिल हुए इरफान पठान, नाम किया शानदार रिकॉर्ड

यह घटना मेलबर्न की पारी के 20वें ओवर में हुई जब सिडनी थंडर्स की ओर से डैनियल सैम गेंदबाजी कर रहे थे तो वहीं बैटिंग में निक मार्लिन उनका सामना कर रहे थे। डैनियल सैम्स ने लेंथ बॉल फेंकी और निक मार्लिन ने स्लॉग स्वीप लगाने की कोशिश की, हालांकि टाइमिंग सही नहीं होने के चलते गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और टी शर्ट के अंदर घुस गई।

निक ने बिना कुछ देखे एक रन भाग लिया और एडम जाम्पा ने उनका बराबर साथ दिया, इस दौरान गेंदबाज, फील्डर से लेकर स्टेडियम में मौजूद दर्शक और कॉमेंटेटर गेंद की तलाश कर रहे थे लेकिन किसी को पता ही नहीं चल रहा था कि गेंद कहां पर है।

और पढ़ें: क्या 2018 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर तुक्के में हासिल की थी जीत, जानें क्या बोले कुलदीप यादव

वहीं जब निक रन दौड़ रहे थे तो आधी पिच क्रॉस करने के बाद गेंद ुनकी टी शर्ट से बाहर निकली और सभी को पता चला कि गेंद उनकी टी शर्ट में घुस गई थी। इस घटना को देखकर मैदान पर मौजूद लोग हंसते नजर आये तो वहीं पर कॉमेंट्री कर रहे एडम गिलक्रिस्ट भी अपनी हंसी नहीं रोक पाये। हालांकि अंपायर ने नियमों के मुताबिक इस गेंद को डेड करार दिया और अगली गेंद पर निक बोल्ड हो गये।

देखें वीडियो:

Story first published: Sunday, December 13, 2020, 17:59 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+