BBL: सिक्सर किंग ग्लैन मैक्सवेल ने खोला लगातार तूफानी पारी खेलने का राज, जानें क्या बोले

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने माना कि मानसिक स्वास्थ के लिए क्रिकेट से लिया गया थोड़े दिन का आराम बिग बैश लीग (बीबीएल) में उनकी शानदार फॉर्म का कारण है। पिछले साल अक्टूबर में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान मैक्सवेल ने मानसिक रूप से थकावट के चलते क्रिकेट से थोड़े दिन के लिए दूरी बना ली थी। अब वह क्रिकेट में वापसी कर चुके हैं और बीबीएल में मेलबर्न स्टार्स के लिए शानदार तरीके से रन बनाए। मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ शुक्रवार को मैक्सवेल ने 45 गेंदों पर 83 रन की शानदार पारी खेल अपनी टीम मेलबर्न स्टार्स को जीत दिलाई।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉय एयू ने मैक्सवेल के हवाले से लिखा है, 'ये एक तरह से स्पाईडर थ्योरी की तरह थी, आप उनसे जितना डरते हो उससे ज्यादा वो आपसे डरते हैं।'

और पढ़ें: सचिन-द्रविड़ के खास क्लब में शामिल हुये चेतेश्वर पुजारा, ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बने

उन्होंने कहा, 'एक मध्यक्रम के बल्लेबाज के तौर पर आप बहुत सी गलतियां करते हो। आपकी इसलिए आलोचना की जाती है कि आप टीम को लक्ष्य तक नहीं ले जा पाए और गलत समय पर बचकाना शॉट खेल कर आउट हो गए।'

इस हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, 'मैच के दौरान जब मैं पिच पर होता हूं तो मेरे लिए ये कोई मायने नहीं रखता कि रन रेट 11 से ऊपर है, मुझे अपने आप पर यकीन रहता कि मैं बना लंगूा।'

और पढ़ें: INDvNZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए इस दिन होगा भारतीय टीम का ऐलान, क्या वापस लौटेंगे धोनी

बता दें कि 31 साल के हरफनमौला खिलाड़ी मैक्सवेल मानसिक और शारीरिक तौर पर काफी थके हुए थे जिसके चलते मैक्सवेल ने कुछ दिन परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने और आराम करने के फैसला किया था।

मैक्सवेल ने कहा- 'मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का शुक्रिया करता हूं जिन्होंने मुझे क्रिकेट से कुछ दिन आराम करने की इजाजत दी।'

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं इसके फायदे देख सकता हूं, मैं मानसिक रूप से बिल्कुल फिट हूं। मेरे दिमाग में अब कुछ नहीं है। मैं अपनी दिल से सबकुछ निकाल चुका हूं और चीजों को बहतर तरीके से समझ रहा हूं।'

और पढ़ें: 3rd T20, IND vs SL: 8 गेंद में 22 रन ठोंक शार्दुल ठाकुर के नाम हुआ दुर्लभ रिकॉर्ड

उन्होंने कहा,'मैं अब भी लोगों से अपने जीवन के बारे में अलग-अलग तरीके से बात कर रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि सब सामान्य हो जाएगा। ये बहुत अच्छा है कि मैं अब बल्लेबाजी के दौरान अच्छा महसूस कर रहा हूं। मेरे दिमाग में पुरानी बातों को लेकर अब कुछ नहीं चलता ना ही किसी तरह के अन्य विचार आते हैं।'

और पढ़ें: IND vs SL: भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद मलिंगा ने इसे बताया जिम्मेदार, जानें क्या बोले

आपको बता दें कि हरफनमौला खिलाड़ी मैक्सवल को भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल नहीं किया गया। ऑस्ट्रेलिया को भारत में तीन वन-डे मैच खेलने है, जिसका पहला मुकाबला 14 जनवरी को मुंबई में खेला जाएगा।

Story first published: Saturday, January 11, 2020, 19:58 [IST]
Other articles published on Jan 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+