BBL: 5 गेंद में 5 छक्के, 16 गेंद में पचासा, IPL से पहले धमाल मचा रहा केकेआर का यह खिलाड़ी
नई दिल्ली। आईपीएल 2020 के लिये हाल ही में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने क्रिस लिन को रिलीज कर टॉम बैंटन को खरीदा, जिनको लेकर उम्मीद की जा रही है कि इस बार केकेआर के लिये वह पारी का आगाज करेंगे। ऐसे में एक सवाल यह उठ रहा था कि कहीं केकेआर ने क्रिस लिन को रिलीज करके कोई बड़ी गलती तो नहीं कि और क्या टॉम बैंटन वो जिम्मेदारी उठा पायेंगे जिसकी उनसे उम्मीद हैं। लेकिन टॉम बैंटन ने सोमवार को बिग बैश लीग में दमदार पारी खेलकर केकेआर को आश्वस्त कर दिया कि वह इस जिम्मेदारी को उठाने के लिये तैयार हैं।
और पढ़ें: इंदौर T20, IND vs SL: होल्कर में जम कर बरसेंगे रन, जानें क्या कहती है पिच रिपोर्ट
सोमवार को सिडनी शो ग्राउंड स्टेडियम पर बिग बैश लीग 2019-20 में खेले गये इस मैच में टॉम बैंटन ने ब्रिसबेन हीट के कप्तान क्रिस लिन के साथ ताबड़तोड़ और मजबूत शुरुआत की।
और पढ़ें: गुवाहाटी T20: 50 हजार रु के चलते दुनिया में बदनाम हुआ भारतीय क्रिकेट
|
टॉम बैंटन ने 5 गेंद में जड़ दिये 5 छक्के
बिग बैश लीग 2019-20 में ब्रिसबन हीट की ओर से खेलते हुए टॉम बैंटन ने सिडनी थंडर्स के खिलाफ सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। इस दौरान टॉम बैंटन ने 5 गेंदों में लगातार 5 छक्के लगाने का कारनामा किया। बारिश के चलते इस मैच को 8-8 ओवर का कर दिया गया था। सिडनी थंडर्स के गेंदबाज अर्जुन नायर गेंदबाजी करने आये, जिसमें टॉम बैंटन ने लगातार 5 छ्क्के लगाये। नायर ने सिर्फ 1 ओवर ही गेंदबाजी की। बैंटन ने 19 गेंदों में 56 रन की पारी खेली।

बैंटन ने जड़ा बीबीएल का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक
टॉम बैंटन ने अपनी तेजतर्रार पारी के दौरान महज 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया जो कि बीबीएल के इतिहास का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। टॉम बैंटन ने अपनी पारी में के दौरान 2 चौके और 7 छक्के लगाए। उनकी पारी के दम पर ब्रिसबन की टीम ने 8 ओवरों में 119 रनों का स्कोर खड़ा किया।
इंग्लैंड की ओर से टी20 इंटरनैशनल खेल चुके बैंटन ने अपनी पहली ही गेंद से विपक्षी टीम पर हमला करना शुरू कर दिया। उन्होंने मैच की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। इतना ही नहीं तेज गेंदबाज पर रिवर्स हिट लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए।

16 रनों से जीती ब्रिसबेन हीट
टॉम बैंटन की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत ब्रिसबेन हीट ने 8 ओवर में 119 रन बनाये लेकिन फिर से बारिश आ जाने के बाद डकवर्थ लुईस नियम के तहत सिडनी थंडर्स को 5 ओवरों में 77 रनों का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिडनी थंडर्स की की टीम 4 विकेट के नुकसान पर 61 रन ही बना सकी और ब्रिसबेन हीट की टीम ने 16 रनों से मैच जीत लिया।
टॉम बैंटन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल की नीलामी के दौरान एक करोड़ रुपये में खरीदा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
