For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैदान में बेहोश होकर गिरा यह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज, भारत दौरे के लिए हुआ था चयन

नई दिल्ली। अभी तक मैदान पर अपने हैरतअंगेज और अनोखे कारनामों के लिए चर्चित रही ऑस्ट्रेलिया की टी-20 लीग बिग बैश में एक और अप्रत्याशित घटना हुई है। लेकिन इस बार मामला किसी हैरानी भरे शॉट या कैच या रन आउट का नहीं है बल्कि यह एक खिलाड़ी की तबीयत से जुड़ा हुआ है। यह खिलाड़ी हैं ऑस्ट्रेलिया टीम के उभरते हुए गेंदबाज नाथन कूल्टन नाइल।

जी हां, एक ऐसे समय में जब कुछ दिनों बाद कंगारू टीम वनडे और टी-20 सीरीज को खेलने के लिए भारत आने वाली है उससे पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल बीमार हो गए हैं। शनिवार को वह बिग बैश लीग में गेंदबाजी करते हुए चक्कर खाकर गिर गए। यह कोई मामूली रूप से आए कुछ देर वाले चक्कर नहीं थे इसलिए नाइल को उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर्स जहां पर अगले कुछ समय तक उन पर नजर रखेंगे। टीम के फिजियो ने नाइल की तबीयत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह गंभीर वर्टिगो (चक्कर) के शिकार हो गए थे।

बता दें कि नाइल बिग बैश में पर्थ स्कॉचर्स की ओर से खेलते हैं और तब उनकी टीम का मुकाबला बिग बैश की एक अन्य टीम एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ चल रहा था और नाइल गेंदबाजी कर रहे थे। तब नाइल ने अपने अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद फेंकने के बाद अपने हालात के बारे में इशारा कर दिया था। हालत ठीक ना होने के बावजूद नाइल ने जैसे तैसे अपने ओवर की आखिरी गेंद तो डाल ली लेकिन उसके बाद उनकी स्थिति और भी खराब हो गई और वे गेंद डालते ही मैदान पर बैठ गए। बता दें कि नाइल की इस गेंद पर बल्लेबाज पर छक्का भी जड़ा था। नाइल ने मैच में 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे।

Story first published: Sunday, February 10, 2019, 10:01 [IST]
Other articles published on Feb 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+