For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : क्रिकेट के इतिहास में पहली बार लगा ऐसा छक्का, वार्न और ब्रेट ली भी रह गए हैरान

Big Bash league 2018: Ashton Turner hits most bizarre six of cricket History | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर कभी-कभी ऐसे मौके आते हैं जब क्रिकेट के मैदान पर मौजूद खेल प्रेमियों के लिए विश्वास करना मुश्किल होता है। ऐसे नजारे खेल प्रेमियों के दिन भी बना देते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में जब मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्क्रोचर्स के बीच एक मैच के दौरान एक ऐसा छक्का लगा की बड़े-बड़े दिग्गज हैरान रह गए।

टर्नर ने जड़ा 'रूफ सिक्स':

लो स्कोरिंग मैच के 13 वें ओवर में पर्थ स्क्रोचर्स के बल्लेबाज एस्टन टर्नर ने ऐसा शॉट लगाया कि लोग देखते रह गए और एस्टन ने सुर्खियां बटोर ली। डैन क्रिशचियन की गेंद पर टर्नर ने जोरदार शॉट जड़ा और गेंद जाकर स्टेडियम के पार नहीं ब्लकि स्टेडियम के रूफ से टकरा गई। इस दौरान पहले इस गेंद को डडे बॉल करार दिया गया बाद में बिग बैश के नए नियम के मुताबिक इसे 6 रन घोषित किया गया।इस दौरान कमेंट्री बॉक्स में बैठे शेन वार्न भी इस शॉट को लेकर हैरान रह गए।

पहली बार स्क्रोचर्स को हार:

पहली बार स्क्रोचर्स को हार:

इस मुकाबले में पहली बार स्क्रोचर्स को रेनेगेड्स के सामने हार का सामना करना पड़ा।स्क्रोचर्स ने सिर्फ 103 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसे रेनेगेड्स ने 15.2 ओवर में हासिल कर लिया।

शेन वॉर्न और ब्रेट ली भी रह गए दंग:

शेन वॉर्न और ब्रेट ली भी रह गए दंग:

टर्नर का ये शॉट इतना हैरतअंगेज था कि कमेंट्री कर रहे ऑस्ट्रेलिया के दो पूर्व दिग्गज- शेन वॉर्न और ब्रेट ली भी दंग रह गए। अब अंपायर का छक्का देने का ये फैसला सही था या नहीं और इसके क्या नियम है, इस पर अधिकारियों को गौर व चर्चा करने की जरूरत है।

Story first published: Saturday, December 22, 2018, 15:33 [IST]
Other articles published on Dec 22, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+