For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बिग बैश लीग 10 में खेलते नजर आ सकते हैं यह 3 भारतीय खिलाड़ी, धोनी का नाम भी है शामिल

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी करोना वायरस के बीचइस साल यूएई में आईपीएल खेला जा रहा है, जिसके बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया क् दौरे पर जाना है। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट में रोमांच मचाने वाले फ्रैंचाइजी टीमों पर आधारित बिग बैश लीग का 10वां सीजन दिसंबर के दूसरे हफ्ते से खेला जा सकता है। इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया डॉट कॉम पर रिलीज की गई एक रिपोर्ट के अनुसार बीबीएल के 10वें सीजन में 3 भारतीय खिलाड़ियों को खिलाये जाने के लिये लगातार संपर्क बनाया जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार जिन भारतीय खिलाड़ियों से बिग बैश लीग (बीबीएल) के 10वें सीजन में भाग लेने के लिये संपर्क बनाया जा रहा है उसमें हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और युवराज सिंह का नाम शामिल है।

और पढ़ें: IPL 2020: जीत की हैट्रिक लगाने के बाद भांगड़ा कर रही पंजाब की टीम, जमकर वायरल हुआ जश्न का Video

उल्लेखनीय है कि इस साल जिस समय बीबीएल का आगाज किया जायेगा उसी दौरान भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवर्स की सीरीज खेलने उतरेगी। यही कारण है कि इस साल कई दिग्गज खिलाड़ी बीबीएल का हिस्सा नहीं बन पायेंगे। इसको लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने विदेशी खिलाड़ियों के भाग लेने पर हरी झंडी दिखा दी है। जिसके बाद यह भी खबर है कि टीमें इस सीजन ज्यादा से ज्यादा 3 विदेशी खिलाड़ियों को ही प्लेइंग 11 में शामिल कर सकती हैं।

गौरतलब है कि बीबीएल की सभी क्लब टीमों को लीग में खेलने वाले अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के नाम पर जल्द ही मुहर लगानी है, क्योंकि खिलाड़ियों को लीग से पहले 14 दिन के क्वारंटीन नियमों का पालन भी करना है।

आपको बता दें कि इस साल 15 अगस्त को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और सुरेश रैना ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था जबकि युवराज पिछले साल से ही क्रिकेट के हर प्रारूप को अलविदा कह चुके हैं। ऐसे में बीबीबएल के 10वें सीजन के लिये जहां युवराज का रास्ता पूरी तरह से साफ है तो वहीं धोनी-रैना को बीसीसीआई की ओर से नो ऑब्जेकशन सर्टिफिकेट की दरकार होगी।

और पढ़ें: IPL 2020: वो 5 गेंदबाज जिन्होंने इस सीजन फेंकी सबसे ज्यादा डॉट बॉल, 2 भारतीय भी शामिल

बीसीसीआई के नियमों के अनुसार अगर कोई भारतीय खिलाड़ी विदेशी लीग में हिस्सा लेना चाहता है तो वह जब तक भारतीय क्रिकेट से अपने जुड़े हर तरह के संबंधों से संन्यास नहीं ले लेता उसे एनओसी की दरकार होती है। जहां तक युवराज की बात है वह पूरी तरह से क्लियर हैं जबकि धोनी-रैना अभी भी आईपीएल से जुड़े हैं तो उन्हें बीबीएल में हिस्सा लेने के लिये एनओसी की दरकार होगी।

Story first published: Thursday, October 22, 2020, 21:05 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+