For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC टेस्ट रैंकिंग : इंग्लैंड को बड़ा झटका, जानिए कौन सी टीम किस पायदान पर

आईसीसी द्वारा जारी की गई ताजा टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड अब पांचवें स्थान पर पहुंच चुकी है। उन्हें विंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार झेलने के कारण 2

नई दिल्ली। आईसीसी द्वारा जारी की गई ताजा टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड अब पांचवें स्थान पर पहुंच चुकी है। उन्हें विंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार झेलने के कारण 2 अंकों के साथ भारी नुकसान उठाना पड़ा। वहीं कप्तान विराट कोहली की भारतीय टीम अभी भी पहले स्थान पर बनी हुई है।

विंडीज को हुआ फायदा
वहीं इंग्लैंड को राैंदने के बाद विंडीज टीम को 7 अंकों के साथ बड़ा फायदा मिला है। विंडीज ने 77 अंकों के साथ सातवें स्थान पर कब्जा किया हुआ है। विंडीज को पहले टेस्ट में 381 और दूसके टेस्ट में 10 विकेट से जीतने का ईनाम मिला। तीसरे मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और विंडीज को 232 रनों से मात देकर जीत के साथ सीरीज का अंत किया।

जानिए कौन सी टीम किस पायदान पर
भारत- 116 अंकों के साथ पहले स्थान पर
साउथ अफ्रीका- 110 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर
न्यूजीलैंड- 107 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर
आस्ट्रेलिया- 104 अंकों के साथ चाैथे स्थान पर
इंग्लैंड- 104 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर
श्रीलंका- 89 अंकों के साथ छठे स्थान पर
पाकिस्तान- 88 अंकों के साथ सातवें स्थान पर
विंडीज- 77 अंकों के साथ आठवें स्थान पर
बांग्लादेश- 69 अंकों के साथ नाैवें स्थान पर
जिम्बाब्वे- 13 अंकों के साथ दसवें स्थान पर

भारतीय टीम पर होगी पैसों की बारिश
मार्च के अंत तक रैंकिंग में टॉप पर रहने वाली टीमों को आईसीसी इनाम देगी। टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बनी रहने वाली टीम को इनाम के तौर पर 1 मिलियन यूएस डॉलर मिलेगी। वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5 लाख यूएस डॉलर, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 2 लाख यूएस डॉलर और चौथी टीम को एक लाख यूएस डॉलर की इनामी राशि मिलेगी। अब यह तय है कि भारत मार्च तक पहले स्ठान पर काबिज ही रहेगी और उनपर पैसों की बारिश होगी।

Story first published: Thursday, February 14, 2019, 14:12 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+