For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बढ़ी COA की मुश्किल, SC ने दी तमिलनाडु क्रिकेट संघ को चुनाव कराने की हरी झंडी, ओडिशा में CBI का छापा

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने तमिलनाडु क्रिकेट संघ को अपने पदाधिकारियों को चुनने के लिए 28 सितंबर को चुनाव कराने की अनुमति दे दी है। शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि राज्य क्रिकेट निकाय ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए संविधान को पूरी तरह से नहीं अपनाया है, लेकिन वह निश्चित रूप से चुनाव आयोजित करा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने यह भी कहा कि तमिलनाडु क्रिकेट निकाय के चुनाव परिणाम उसके अंतिम आदेशों के अधीन होंगे। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से सीओए को बड़ा झटका लगा है। इसको लेकर, प्रशासकों की समिति (सीओए) ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह गलत मिसाल कायम करेगा।

और पढ़ें: इस खिलाड़ी ने दोहराया 124 साल पुराना कारनामा, 43 की उम्र में दर्ज किया यह रिकॉर्ड

इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अर्थ तत्व चिटफंड मामले में कथित घोटालेबाजी को लेकर ओडिशा क्रिकेट संघ (ओसीए) के पूर्व सचिव आशीर्वाद बेहरा को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि कोर्ट द्वारा बेहरा के खिलाफ गैर जामनती वारंट जारी करने के बाद सीबीआई ने सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में होटल सोलन इन के मालिक को कमलकांता दास को भी गिरफ्तार किया गया है। बेहरा 2014 से ही सीबीआई के रडार पर थे। अर्थ तत्व चिटफंड मामले में उनसे कई बार पूछताछ हो चुकी है।

और पढ़ें: सचिन तेंदुलकर ने खोला स्टिव स्मिथ की सफलता का राज, बताया Ashes में कैसे बने रन मशीन

सीबीआई ने बेहरा के खिलाफ एक आरोप पत्र दायर किया था, जिससे बेहरा को मामले में आरोपी बनाया गया था।

Story first published: Friday, September 20, 2019, 14:20 [IST]
Other articles published on Sep 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+