इंग्लैंड की बढ़ी मुश्किलें, अहम तेज गेंदबाज हुआ एशेज सीरीज से बाहर

नई दिल्ली। इंग्लैंड को आस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही एशेज सीरीज के बीच एक बड़ा झटका लगा है। दोनों देशों के बीच 5 टेस्ट मैचों की यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में अब बचे आखिरी दो मैच दोनों के लिए महत्तवपूर्ण हैं, लेकिन इंग्लैंड के लिए सीरीज बचाना मुश्किल भरा हो गया है क्योंकि उनका एक तेज गेंदबाज सीरीज से बाहर हो चुका है। इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन आखिरी दोनों मैचों से बाहर हो गए हैं।

चोट के कारण हुए बाहर

चोट के कारण हुए बाहर

एंडरसन बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में सिर्फ 4 ओवर गेंदबाजी कर पाए थे। इसके बाद उनको काफ इंजरी यानी पैर की पिंडली जकड़ गई थी। जिसके बाद पहले, दूसरे और फिर तीसरे टेस्ट में भी एंडरसन मैदान से बाहर ही थे। शुक्रवार को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने चार सितंबर से ओल्ड ट्रैफर्ड, लंदन में होने वाले चौथे टेस्ट के लिए अपनी 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की। मार्च 2018 के बाद से पहली बार क्रैग ऑवर्टन को टेस्ट टीम में जगह मिली। मार्च 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने करियर की शुरुआत करने वाले ऑवर्टन अपना तीसरा टेस्ट खेलने उतर सकते हैं।

विव रिचर्ड्स बोले- कोई भी गेंदबाज मेरे साथ ऐसा नहीं कर पाया लेकिन प्रकृति ने कर दिखाया

मुश्किल से मिली थी तीसरे टेस्ट में जीत

मुश्किल से मिली थी तीसरे टेस्ट में जीत

इंग्लैंड टीम को पहले टेस्ट मैच में जेम्स एंडरसन की कमी खली और टीम 251 रन के अंतर से मैच हार गई थी। 14 से 18 अगस्त के बीच खेले गए दूसरे मैच में भी एंडरसन नहीं खेले थे। हालांकि यह मैच ड्रॉ रहा था। वहीं तीसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड पर हार खतरा मंडरा रहा था लेकिन 22-26 अगस्त तक हेंडिग्ले के लीड्स में शुरू हुए इस मुकाबले में इंग्लैंड को एक रन से रोमांचक जीत मिली थी। इंग्लैंड को जहां तीसरा टेस्ट जीतने के लिए 73 रनों की जरूरत थी, वहीं ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट की जरूरत थी। ऐसे में बेन स्टोक्स और जैक लीच ने आखिरी विकेट के लिए अटूट साझेदारी कर टीम को एक विकेट से जीत ‌दिलाई दी।

इंग्लैंड के लिए सीरीज बचाना मुश्किल

इंग्लैंड के लिए सीरीज बचाना मुश्किल

दोनों टीमें अभी 1-1 से बराबर है। ऐसे में अगर सीरीज बराबरी पर रहती है तो ट्रॉफी गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के पास ही रहेगी। इसी वजह से इंग्‍लैंड के पास ट्रॉफी पर कब्जा करने का आखिरी रास्ता सिर्फ यही है कि वह बाकी बचे दोनों मैच जीते, लेकिन इससे पहले ही इंग्लैंड को एंडरसन के रूप में बड़ा झटका लग गया है।

Story first published: Saturday, August 31, 2019, 13:27 [IST]
Other articles published on Aug 31, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+