MIvsRCB: मैच से पहले मुंबई की बड़ी परेशानी, बाहर हो सकता है अहम खिलाड़ी
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस को आईपीएल सीजन-12 का सातंवा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आज यानि की 28 मार्च को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलना है। लेकिन इससे पहले मुंबई की परेशानी बढ़ गई है। खबर है कि टीम के सबसे अहम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण मैच से बाहर रह सकते हैं।
बुधवार को मुंबई टीम ने कहा कि जसप्रीत बुमराह की कंधे की चोट अब बेहतर हुई है लेकिन रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ मुंबई इंडियंस के अगले मैच में उनका खेलना अभी तय नहीं है। मुंबई इंडियंस टीम प्रबंधन ने चिन्नास्वामी स्टेडियम पर पत्रकारों से कहा, 'हमने देखा कि कल बुमराह ने अभ्यास किया और कुछ कैच भी लपके। वह फिट दिख रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'उनकी फिटनेस का अभ्यास सत्र के बाद आकलन किया जाएगा।'
बुमराह आगामी विश्वकप के लिए टीम इंडिया के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। ऐसे में उनकी चोट पर बीसीसीआई की भी पैनी नजर थी। मुंबई के टीम मैनेजमेंट ने बीसीसीआई के निर्देशानुसार बुमराह की चोट की जांच करवाई। ऐसे में मुंबई की टीम अगले मैच के लिए बेंगलुरु रवाना हो गई और बुमराह टीम के साथ नहीं थे। ऐसे में एक बार फिर उनकी चोट की गंभीरता को लेकर सवाल खड़े हो गए। बुमराह को रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान गेंदबाजी के दौरान कंधे में चोट लगी थी। इसके बाद वह बैटिंग करने भी नहीं आए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
