एडिलेड। जैसे तैसे विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाने वाले पाकिस्तान को एक बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज मोहम्मद इरफान पैरों में चोट लगने के कारण विश्वकप से बाहर हो गये हैं।
विश्वकप में पाकिस्तानी गेंदबाजी की मुख्य धार मानें जाने वाले मोहम्मद इरफान के पेल्विस में स्ट्रेस फ्रैंक्चर हो गया है। जिसके चलते इरफान को स्वदेश वापस लौटना पड़ेगा। वहीं पाकिस्तान इरफान की जगह अन्य खिलाड़ी के लिए आईसीसी से क्वार्टर फाइनल के बाद एक अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल किये जाने की अनुमति मांगेगी।
गौरतलब है कि 20 मार्च को क्वार्टर फाईइनल में पाकिस्तान का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। ऐसे में इरफान का जख्मी होना पाकिस्तान के लिए मुसीबत का सबब बन सकती है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि इरफान को चोट कैसे लगी है।