सिडनी। तीसरे और आखिरी टी-20 से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका लगा है। कप्तान एरॉन फिंच के घायल होने की वजह से टीम की कमान ऑल राउंडर शेन वाटसन को दी गयी है। Video- देखिये युवराज सिंह और हरेन पांड्या की हेयर स्टाइल डिबेट
युवराज को नहीं मिली बैटिंग तो मंगेतर हेजल ने निकाली भड़ास
एरॉन फिंच के बायें हाथ में चोट की वजह से वह तीसरे टी-20 के लिए उपलब्ध नहीं रहेंग, जिसके चलते वह तीसरा टी-20 नहीं खेल पायेंगे। टीम इंडिया इस सीरीज 2-0 से पहले ही जीत हासिल कर चुकी है।
फिंच की जगह उस्मान ख्वाजा को टीम में जगह दी गयी है। इससे पहले स्टीव स्मिथ औऱ डेविड वार्नर न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के चलते पहले ही टीम से बाहर हैं।
वहीं टीम का कप्तान चुने जाने पर शेन वाटसन ने कहा कि टीम की अगुवाई की जिम्मेदारी मिलना सम्मान की बात है। हालांकि मौजूदा हालत हमारे पक्ष में नहीं है, हम भारतीय स्पिनरों के सामने जूझ रहे हैं।
वाटसन ऑस्ट्रेलिया टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। वह 54 टी-20 मैच खेल चुके हैं। उनके बाद सिर्फ डेविड वार्नर ही हैं जिन्होंने 54 टी-20 मैच खेले हैं। वाटसन ऑसट्रेलिया के नौवे टी-20 टीम के कप्तान बने हैं।