For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया को बड़ा झटका, अजिंक्या रहाणे टीम से बाहर

चौथे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, अजिंक्या रहाणे प्रैक्टिस में घायल होने की वजह से टीम से बाहर, मनीष पांडे लेंगे उनकी जगह
 

By Ankur

मुंबई। चौथे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव आया है। अजिंक्या रहाणे की जहग मनीष पांडे को टीम में जगह दी गई है। रहाणे के चोटिल होने की वजह से उन्हें टीम में मौका दिया है। वहीं मोहम्मद शमी की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम बतौर विकल्प शामिल किया गया है।

मुंबई टेस्ट में इंग्लैंड की ओर से उतरेगा पूर्व दक्षिणी अफ्रीकी खिलाड़ी का बेटा

शमी के खेलने पर संशय

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए मुश्किले बढ़ती दिख रही है। शमी के मोहाली टेस्ट में घायल होने की वजह से खेलने पर संशय बरकरार है।

शमी को टीम में तकरीबन 18 महीने बाद जगह मिली थी, ऐसे में उनके उपर टीम की मेडिकल टीम नजर बनाए हुए है कि क्या वह अगले टेस्ट में खेलने के लिए फिट हैं या नहीं।

अजिंक्या को उंगली में लगी चोट

वहीं रहाणे के दाए हाथ की इंडेक्श फिंगर में चोट लगने के कारण टीम से बाहर होना पड़ा है, उन्हें यह चोट आज प्रैक्टिस के दौरान लगी है। रहाणे के टीम से बाहर होने के बाद बड़ा झटका लगा है।

रहाणे का पिछले 24 महीनों में प्रदर्शन काफी बेहतर रहा था लेकिन इंग्लैड के खिलाफ पिछले तीन टेस्ट मैचों में वह जूझते नजर आए थे। कुल 5 पारियों में उन्होंने सिर्फ 63 रन बनाए हैं, जोकि उनकी क्षमता से काफी कम है।

2-0 से आगे है टीम इंडिया

आपको बता दें कि पांच टेस्ट मैचों की श्रंखला में भारतीय टीम 2-0 से आगे है, जबकि एक टेस्ट मैच ड्रा हुआ था। चौथा टेस्ट मैच मुंबई में 8 दिसंबर को खेला जाएगा। सीरीज में बढ़त के चलते टीम इंडिया चौथे मैच में बुलंद हौसले के साथ मैदान में उतरेगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+