Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विंडीज के खिलाफ वार्मअप मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, विराट हुए चोटिल

India vs West Indies: Virat Kohli was hit on the right thumb by a Kemar Roach bouncer वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने अभी तक विंडीज दाैरे पर शानदार प्रदर्शन किया है। तीन टी20 मैचों की सीरीज जीतने के बाद टीम ने कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में वनडे सीरीज पर भी 2-0 से कब्जा किया, जिसमें कोहली ने दो शतक सहित 234 रन बनाए। अब इसके बाद बारी है 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में जीत हासिल कर विंडीज का सूपड़ा साफ करने का लेकिन इसके पहले टीम इंडिया को वार्मअप मैच से पहले झटका लगा है।

दरअसल, कप्तान कोहली चोटिल हो गए हैं। अब उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। कोहली के अंगूठे में आखिरी वनडे मैच के दाैरान चोट आई थी। भारत की पारी के 27वें ओवर में केमार रोच की बाउंसर कोहली के दाएं हाथ के अंगूठे में लगी। भारतीय कप्तान को इसके बाद दर्द से परेशान देखा गया लेकिन फिजियो के उपचार के बाद उन्होंने खेलना जारी रखा और टीम को जीत दिलाई। अब खबर है कि कोहली वार्मअप मैच से आराम ले सकते हैं।

भारत और बोर्ड प्रेसिडेंट XI के बीच तीन दिवसीय अभ्यास मैच आज से एंटीगुआ में खेला जाएगा। सूत्रों के अनुसार अंगूठे की चोट के कारण कोहली अभ्यास मैच से आराम ले सकते हैं। भारत को पहला टेस्ट 22 अगस्त को खेलना है जिसमें उनकी वापसी की उम्मीद है। अभ्यास मैच के दाैरान रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा पर भी नजरें होंगीं।

जसप्रीत बुमराह टेस्ट, वनडे सीरीज से आराम लेने के बाद टेस्ट सीरीज में वापसी करेंगे। उनपर एक बार फिर नजरें रहेंगी। बुमराह को इस दाैरान ईशांत शर्मा और उमेश यादव का साथ मिलेगा। भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग ने में नंबर वन पर है। ऐसे मे विंडीज के सामने भारत को चुनाैती देना आसान नहीं होगा। वहीं विराट सेना तीनों सीरीज पर कब्जा करते हुए वापस घर लाैटना चाहेगी।

Story first published: Saturday, August 17, 2019, 13:39 [IST]
Other articles published on Aug 17, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+