RCB में हुए बड़े बदलाव, श्रीराम का सहारा मिलते ही मजबूत हुई विराट की टीम
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) का 13वां सीजन अब अगले साल होने जा हा है। सभी फ्रेंचाईजी अपनी-अपनी टीम को मजबूत करने के लिए अभी से तैयारियों में जुट गई हैं। वहीं अपने प्रदर्शन से अभी तक सबको निराश करने वाली राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू(आरसीबी) भी नए प्लानिंग के साथ उतरने के लिए कई बदलाव कर चुकी है। आरसीसी ने अगले सीजन के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीधरन श्रीराम को बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में अपने साथ जोड़ लिया है।
श्रीराम इससे पहले आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए भी काम कर चुके हैं। भारत के लिए 8 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेल चुके श्रीराम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच पद पर भी रह चुके हैं। इनके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर शंकर बासु को भी अनुकूलन कोच नियुक्त किया है। बासु टीम इंडिया के पूर्व ट्रेनर भी रह चुके हैं, टीम इंडिया का साथ छोड़ने के बाद वह अब आरसीबी के लिए काम करेंगे। इंग्लैंड में हुए विश्व कप की समाप्ति के बाद उनका कार्यकाल समाप्त हो चुका था। बासु की गिनती महान ट्रेनरों में की जाती है। वह साल 2015 से टीम के साथ जुड़े थे। अब उनके आरसीबी में आने से कप्तान विराट कोहली की टीम को भी अधिक मजबूती मिलेगी।
आरसीबी एक भी बार खिताब पर कब्जा नहीं कर पाई है। हालांकि उसकी टीम में कई नामी खिलाड़ी रहे, लेकिन बावजूद इसके टीम डगमगाती दिखी। पिछले सीजन में आरसीबी अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही थी। लेकिन अब फ्रेंचाईजी ने पूरा मैनेजमेंट बदलकर रख दिया। आरसीबी ने श्रीराम और बासु के अलावा न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन और ऑस्ट्रेलिया के एडम ग्रिफिथ को भी साथ में जोड़ा है। हेसन को आरसीबी ने क्रिकेट संचालन निदेशक नियुक्त किया था, जबकि कैटिच को मुख्य कोच बनाया था। वहीं साउथ अफ्रीका के इवान स्पीचली को फिजियोथेरेपिस्ट बनाया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
