For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सुनील जोशी पर मेहरबान हुई BCCI, बाकी चयनकर्ताओं को दिया झटका

नई दिल्ली। बीसीसीआई नए मुख्य चयनकर्ता सुनील जोशी पर मेहरबान होती दिखी है तो अन्य चयनकर्ताओं को झटका दे दिया है। बीसीसीआई (BCCI) अधिकारियों को मिलने वाली सुविधाओं में भी कटौती की शुरुआत कर दी है। बीसीसीआई ने सीनियर और जूनियर के चीफ सेलेक्टर को ही अब घरेलू सफर के दौरान बिजनेस क्लास का इस्तेमाल करने हक दिया है, बाकी सभी सेलेक्टर्स को इकनॉमी क्लास का इस्तेमाल करना होगा।

BCCI ने किया 'हवाई' सुविधा में बदलाव

BCCI ने किया 'हवाई' सुविधा में बदलाव

हालांकि बीसीसीआई ने फैसला लिया कि सात घंटे से लंबे विदेशी सफर के लिए सभी को बिजनेस क्लास मुहैया कराई जाएगी। साल 2013 में आए नियमों के बाद से सभी सेलेक्टर्स को बिजनेस क्लास में सफर करने की सुविधा दी जाती थी, लेकिन साैरव गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद अब इस सुविधा में बदलाव लाया गया है। मौजूदा समय में सीनियर टीम के चीफ सेलेक्टर पूर्व क्रिकेटर सुनील जोशी हैं वहीं सरणदीप सिंह, हरविंदर सिंह, देवांग गांधी औऱ जतिन प्रांजपे भी कमेटी का हिस्सा हैं।

अशीष कपूर हैं जूनियर टीम के चीफ सेलेक्टर

अशीष कपूर हैं जूनियर टीम के चीफ सेलेक्टर

वहीं जूनियर टीम के चीफ सेलेक्टर अशीष कपूर है, जिनके साथ देबाआशीष मोहंती अमित शर्मा और राकेश पारेख अन्य सेलेक्टर के तौर पर कमेटी का हिस्सा हैं। नए नियमों के मुताबिक अब केवल सुनील जोशी और अशीष कपूर को ही घरेलू सफर के लिए बिजनेस क्लास की सुविधा मिलेगी।

ऑर्थोडोक्स गेंदबाज रहे हैं जोशी

ऑर्थोडोक्स गेंदबाज रहे हैं जोशी

सुनील जोशी अपने दौर में स्लो लेफ्टआर्म ऑर्थोडोक्स गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने 15 टेस्ट और 69 वनडे खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 41 और वनडे में 69 विकेट हैं। जोशी हैदराबाद और जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के कोच रह चुके हैं। साल 2015 में वो ओमान के कोच नियुक्त हुए थे। जोशी बांग्लादेश और किंग्स इलेवन पंजाब टीम के स्पिन बॉलिंग कोच भी रह चुके हैं। सुनील जोशी का घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने करियर में 160 प्रथम श्रेणी मैच खेले और इस दौरान 615 विकेट लेने के साथ-साथ 5129 रन भी बनाए। वहीं 163 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 192 विकेट लेने के साथ -साथ 1729 रन बनाए हैं।

Story first published: Wednesday, March 18, 2020, 13:44 [IST]
Other articles published on Mar 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+