For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अफ्रीकी खिलाड़ियों की बड़ी मुश्किलें, IPL के शुरूआती मैचों से हो सकते हैं दूर

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन की शुरूआत 29 मार्च को होनी थी लेकिन कोरोना वायरस के कहर के कारण इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई। अब बीसीसीआई यूएई में इसे 19 सितंबर को शुरू करवाने का प्लान बना चुका है। यूएई भी तैयारियों में जुटा हुआ है, लेकिन इससे पहले अब साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, साउथ अफ्रीका में फिर से लाॅकडाउन किया गया है। अधिकारियों का मानना है कि द. अफ्रीका में लगे रिस्ट्रिक्शन सितंबर के बाद हटेंगे, ऐसे में दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटरों का आईपीएल के शुरुआती मैचों में खेल पाना मुश्किल नजर आ रहा है।

साउथ अफ्रीका ने अपने बॉर्डर बंद कर दिए

साउथ अफ्रीका ने अपने बॉर्डर बंद कर दिए

इस समय सिर्फ इमरान ताहिर ही ऐसे अफ्रीकी खिलाड़ी दिख रहे हैं जो लीग में हिस्सा ले सकते हैं। वो इसलिए, क्योंकि इमरान पहले से ही अपने देश से बाहर हैं। वह अभी कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में हिस्सा लेने के लिए विंडीज पहुंचे हुए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच साउथ अफ्रीका ने अपने बॉर्डर बंद कर दिए हैं। 18 अगस्त से सीपीएल का आगाज हो रहा है और इसमें हिस्सा लेने वाले अन्य पांच दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर ने अपना नाम वापस ले लिया है। ताहिर पाकिस्तान में थे, जहां से उनका वेस्टइंडीज रवाना संभव हो पाया। डेविड वीज, जो दक्षिण अफ्रीका में रहते हैं, वो भी शनिवार से इंग्लैंड में शुरू हो रहे काउंटी सीजन में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

BCCI जारी करने वाला है शैड्यूल

BCCI जारी करने वाला है शैड्यूल

बता दें कि आईपीएल की शुरूआत 19 सितंबर को बताई जा रही है, जबकि फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा। यूएई पहुंचने के बाद खिलाड़ी बायो सिक्योर एन्वॉयरमेंट में ही रहेंगे और उन्हें बायो सिक्योर प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। 2 अगस्त को आईपीएल का पूरा शैड्यूल और गाइडलाइन्स भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) शेयर कर सकता है। इसके अलावा सभी फ्रेंचाइजी टीमों को भी एसओपी सौंप दिए जाएंगे।

आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट वाले दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर्सः

आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट वाले दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर्सः

एबी डिविलियर्स (आरसीबी), क्विंटन डिकॉक (मुंबई इंडियंस), डेल स्टेन (आरसीबी), क्रिस मोरिस (आरसीबी), कगीसो रबाडा (दिल्ली कैपिटल्स), लुंगी एनगिडी (सीएसके), फैफ डु प्लेसी (सीएसके), इमरान ताहिर (सीएसके), डेविड मिलर (राजस्थान रॉयल्स), हर्डुस विलजोएन (किंग्स इलेवन पंजाब)

Story first published: Friday, July 31, 2020, 12:50 [IST]
Other articles published on Jul 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+