Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019: कुल 228 मेडल हासिल कर टॉप पर रहा मेजबान महाराष्ट्र

नई दिल्ली। भारत सरकार की युवाओं को खेल से जोड़ने की मुहिम खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 में मेजबान महाराष्ट्र ने बाजी मार ली है। महाराष्ट्र ने कुल 85 स्वर्ण, 62 रजत और 81 कांस्य सहित कुल 228 पदक अपने नाम किए। इसी के साथ उसने ओवरऑल ट्राफी भी हासिल कर ली है। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और महाराष्ट्र के खेल मंत्री विनोद तावड़े ने यहां शिव छत्रपति स्पोर्ट्स परिसर में महराष्ट्र के खिलाड़ियों और अधिकारियों को ट्रॉफी प्रदान की।

महराष्ट्र खेलों इंडिया स्कूल गेम्स 2018 के विजेता हरियाणा से आगे रहा। हरियाणा ने 62 स्वर्ण, 56 रजत और 60 कांस्य सहित 178 पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि दिल्ली तीसरे स्थान पर रही। दिल्ली ने कुल 48 स्वर्ण, 37 रजत और 51 कांस्य पदक सहित कुल 136 पदक अपने नाम किए। जावड़ेकर ने इस मौके पर कहा कि खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने प्रधानमंत्री के 'पांच मिनट और' के संदेश को सार्थक किया है। सरकार हर स्कूल में एक घंटे के खेल पीरियड को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जबकि तावड़े ने कहा कि वे सिर्फ पांच मिनट नहीं चाहते बल्कि वे पचास मिनट चाहते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई भी की।

बता दें कि इस आयोजन का आखिरी दिन रविवार को था और इसमें कुल 15 गोल्ड मेडल दांव पर लगे हुए थे। इनमें से 8 पदक तीरंदाजी में थे, जहां मेजबान महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा ने दो-दो पदक जीते। दिल्ली और पंजाब ने एक-एक पदक हासिल किया।

Story first published: Monday, January 21, 2019, 10:29 [IST]
Other articles published on Jan 21, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+