For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोहाली वनडे में धोनी-कोहली ने बनाए दनादन रिकॉर्ड, एक नजर में देखिए

मोहाली वनडे में टीम इंडिया को केवल जीत ही नसीब नहीं हुई। इस मुकाबले में धोनी और कोहली ने कई अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाए तो कई की बराबरी भी की।

नई दिल्ली। मोहाली में भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत मैच ही अपने नाम नहीं किया। दोनों के बल्ले से कई रिकॉर्ड भी टूटे।

मोहाली में कोहली का शानदार शतक, धोनी का अर्धशतक

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच वनडे मैचों की सीरीज में तीसरा मुकाबला मोहाली में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने 285 रन बनाए।

286 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उपकप्तान विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 7 विकेट से बड़ी जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 से बढ़त भी बना ली।

मोहाली वनडे में टीम इंडिया को केवल जीत ही नसीब नहीं हुई। इस मुकाबले में धोनी और कोहली ने कई अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाए तो कई की बराबरी भी की। एक नजर दोनों बल्लेबाजों के बनाए रिकॉर्ड्स पर...

 मोहाली में कोहली को मिला वनडे में 22वां मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड

मोहाली में कोहली को मिला वनडे में 22वां मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड

- मोहाली वनडे में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 154 रनों की पारी खेली। ये उनका वनडे में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले उन्होंने 18 मार्च, 2012 में ढाका में पाकिस्तान के खिलाफ 183 रनों की पारी खेली थी।

- विराट कोहली का वनडे में ये 22वां मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड है। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें दूसरी मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया है। ये अवॉर्ड 28 नवंबर 2010 में गुवाहाटी वनडे के दौरान उन्हें दिया गया था। जिसमें उन्होंने 105 रनों की पारी खेली थी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली का तीसरा शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली का तीसरा शतक

- विराट कोहली के वनडे करियर का ये 26वां शतक है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा शतक है। शतक के मामले में उनसे आगे केवल तीन बल्लेबाज ही हैं। इनमें सचिन तेंदुलकर 49 शतकों के साथ सबसे आगे हैं। उनके बाद रिक्की पोन्टिंग हैं, जिन्होंने 30 शतक लगाए हैं। तीसरे नंबर पर सनथ जयसूर्या हैं जिन्होंने 28 शतक लगाए हैं। विराट कोहली ने वनडे में 26वां शतक 166वें मैच में लगाया है। ये अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है। उनसे आगे रहने वाले बल्लेबाजों में विराट ने सबसे तेज 26 शतक लगाए हैं।

कोहली के शतकों की बदौलत भारतीय टीम ने 22 बार हासिल की जीत

कोहली के शतकों की बदौलत भारतीय टीम ने 22 बार हासिल की जीत

- विराट कोहली के शतकों की बदौलत भारतीय टीम ने 22 बार जीत हासिल की है। उनसे आगे तीन बल्लेबाज हैं जिनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीमों ने जीत हासिल की। इनमें सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं। उन्होंने 33 शतक ऐसे वक्त में लगाए जब टीम इंडिया ने जीत हासिल की।

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोन्टिंग ने 25 शतक लगाए जिसकी बदौलत टीम ने जीत हासिल की। श्रीलंका के पूर्व कप्तान रहे सनथ जयसूर्या ने 24 शतक लगाए हैं। जिसकी बदौलत टीम ने जीत हासिल की।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी

- विराट कोहली ने 14 बार एकदिवसीय मैचों में लक्ष्य पीछा करते हुए शतक लगाया और जीत हासिल की। इसी के साथ उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। उन्होंने 16 बार लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाया है। उनसे आगे केवल सचिन तेंदुलकर ही हैं। सचिन ने लक्ष्य पीछा करते हुए 17 बार शतक लगाया है।

मोहाली में कोहली ने खेली बड़ी पारी

मोहाली में कोहली ने खेली बड़ी पारी

- विराट कोहली पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने मोहाली के मैदान में 150 से ज्यादा रनों की पारी खेली है। उन्होंने कप्तान धोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए ये स्कोर बनाया। धोनी ने 19 अक्टूबर, 2013 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ 139 रनों की पारी खेली थी।

कोहली-धोनी के बीच तीसरे विकेट के लिए 151 रनों की साझेदारी

कोहली-धोनी के बीच तीसरे विकेट के लिए 151 रनों की साझेदारी

- मोहाली वनडे में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खुद को प्रमोट करके ऊपर खेलने के लिए आए। उनका ये फैसला सही साबित हुआ। विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी ने तीसरे विकेट के लिए 151 रनों की साझेदारी की।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए ये दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। उनसे आगे मोहिंदर अमरनाथ और नवजोत सिंह सिद्धु की साझेदारी है। उन्होंने 27 मार्च, 1988 में शारजाह में 158 रनों की साझेदारी की थी।

धोनी ने एकदिवसीय मैचों में 196 छक्के लगाए

धोनी ने एकदिवसीय मैचों में 196 छक्के लगाए

- महेंद्र सिंह धोनी ने एकदिवसीय मैचों में 196 छक्के लगा कर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रिकॉर्ड तोड़कर ये मुकाम हासिल किया। इसी के साथ धोनी पहले भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने ये रिकॉर्ड कायम किया है।

- मोहाली वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के कप्तान धोनी ने 80 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस मैच में अपने नौ हजार एक दिवसीय रन भी पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वो पांचवें भारतीय बल्लेबाज हैं। उनसे आगे सचिन तेंदुलकर (18,426), सौरव गांगुली (11,363), राहुल द्रविड़ (10,889) और मोहम्मद अजहरूद्दीन (9378) हैं।

धोनी तीसरे विकेट कीपर बल्लेबाज, जिन्होंने पूरे किए नौ हजार एकदिवसीय रन

धोनी तीसरे विकेट कीपर बल्लेबाज, जिन्होंने पूरे किए नौ हजार एकदिवसीय रन

- महेंद्र सिंह धोनी तीसरे विकेट कीपर बल्लेबाज हैं जिन्होंने नौ हजार एकदिवसीय रन पूरे किए हैं। उन्होंने 281 मैचों में 51.17 की औसत से 9058 रन बनाए हैं। उनसे आगे विकेटकीपर कुमार संगाकारा (13341) और एडम गिलक्रिस्ट (9410) हैं। धोनी ने 244वीं पारी में नौ हजार का आंकड़ा हासिल किया है। ये रिकॉर्ड बनाने में वो संगकारा (252) और गिलक्रिस्ट (262) से कहीं आगे हैं।

धोनी ने खेली 80 रनों की पारी, बनाए कई रिकॉर्ड

धोनी ने खेली 80 रनों की पारी, बनाए कई रिकॉर्ड

- धोनी ने 244वीं पारी में नौ हजार रन बनाए हैं। इस रिकॉर्ड पर पहुंचाने वालों में छठवें नंबर पर हैं। उनसे आगे सौरव गांगुली (228), सचिन तेंदुलकर (235), ब्रायन लारा (239), रिकी पोन्टिंग (242) और जैक कालिस (242) हैं। धोनी ने मोहाली में 80 रनों की पारी खेली जो कि न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी एकदिवसीय मैचों में दूसरा बड़ा स्कोर है। इससे पहले उन्होंने 3 मार्च, 2009 में नेपियर 84 रनों की पारी खेली थी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+