For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिनेश कार्तिक से हो गई बड़ी गलती, वरना T-20 सीरीज जीत सकता था भारत

उम्मीद थी कि भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज में राैंदने के बाद टी20 सीरीज पर भी कब्जा कर लेगी पर ऐसा नहीं हुआ। न्यूजीलैंड ने कड़े मुकाबले में भारत को 4 रन से मात देते हुए 2.1 से सीरीज पर

नई दिल्ली। उम्मीद थी कि भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज में राैंदने के बाद टी20 सीरीज पर भी कब्जा कर लेगी पर ऐसा नहीं हुआ। न्यूजीलैंड ने कड़े मुकाबले में भारत को 4 रन से मात देते हुए 2.1 से सीरीज पर कब्जा किया। इसी के साथ भारत का न्यूजीलैंड की धरती पर पहली बार अंतरराष्ट्रीय टी20 सीरीज जीतने का सपना भी टूट गया। लेकिन ऐसा भी नहीं था कि टीम इस निर्णायक मुकाबले में मैच से बाहर थी, कुछ ऐसी गलतियां हुईं जिस कारण हार मिली। अगर वो ना होती तो शायग भारत यह सीरीज जीत जाता।

आखिरी ओवर में कार्तिक का ओवर कांफिडेंस दिखना

आखिरी ओवर में कार्तिक का ओवर कांफिडेंस दिखना

हार का कारण दिनेश कार्तिक का ओवर कांफिडेंस दिखना भी रहा। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी। कार्तिक के साथ क्रुणाल पांड्या माैजूद थे जो इससे पहले 2 चाैके और इतने ही छक्के लगा चुके थे। ओवर की पहली गेंद पर कार्तिक ने 2 रन लिए जबकि दूसरी गेंद वाइड जा रही थी जिसे कार्तिक पीछे की ओर उठाने के चक्कर में इन करवा बैठे। खैर अभी भी भारत को 4 गेंदों में 14 रनों की जरूरत थी। तीसरी गेंद पर कार्तिक ने सीधा शाॅट खेला, क्रुणाल लगभग रन पूरा करने वाले थे लेकिन कार्तिक ने ओवर कांफिडेंस दिखाते हुए रन लेने से मना कर दिया जिसके बाद क्रुणाल वापस आ गए। कार्तिक को विश्वास था कि वह बड़ी हिट लगाएंगे लेकिन चाैथी गेंद पर सिंगल रन लेकर मैच लगभग कीवियों के हवाले कर दिया। अगर कार्तिक तीसरी गेंद पर रन ले लेते तो हो सकता था कि क्रुणाल मैच का नजीता बदल सकते थे। क्रुणाल अच्छी फाॅर्म में थे, जो 13 गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद रहे।

रोहित क्रीज पर जमे लेकिन तेज पारी नहीं खेल सके

रोहित क्रीज पर जमे लेकिन तेज पारी नहीं खेल सके

कप्तान रोहित शर्मा भी इस महत्तवपूर्ण मैच में तेज पारी नहीं खेल सके। पहले मैच में 29 गेदों में 50 रनों की पारी खेलने वाले रोहित इस बार 3 चाैकों की मदद से 32 गेंदों में 38 रनों की धीमी पारी खेल सके। उनकी इस धीमी पारी के कारण रनों का अंतर बड़ता गया जिसका परिणाम मैच के अंतिम पलों में देखने को मिला। हालांकि रिषभ पंत ने 12 गेंदों में 28 रन बनाकर स्कोर बढ़ाया लेकिन महेंद्र सिंह धोनी उसका फायदा नहीं उठा सके और महज 2 रन बनाकर चलते बने।

बदला लेने से भी चूका भारत

बदला लेने से भी चूका भारत

इस हार के सात भारत 10 साल पुराना बदला लेने से भी चूक गया। साल 2009 में भारतीय टीम 2 टी20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए न्यूजीलैंड आई थी। यह पहला माैका था जब भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्ही की धरती पर कोई टी20 सीरीज खेलनी गई। टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी, लेकिन दोनों मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा। पहला मुकाबला 25 फरवरी को हुआ था जिसे न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। वहीं दूसरा 27 फरवरी को हुआ जिसे न्यूजीलैंड ने मैच की आखिरी गेंद पर 5 विकेट से जीत लिया भारत 2.0 से सीरीज हार गया। इस बार भारत के पास माैका था कि हिसाब बराबर किया जाए लेकिन ऐसा हो नहीं सका।

मुनरो ने खेली बड़ी पारी

मुनरो ने खेली बड़ी पारी

बता दें कि इस निर्णायक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 212 रनो का बड़ा लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी भारतीय टीम 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड के लिए ओपनर कोलिन मुनरो ने 40 गेंदों में 72 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 5 चाैके और इतने ही छक्के शामिल रहे। मुनरो को हरफनमाैला प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं टिम सेफर्ड 'मैन ऑफ द सीरीज' रहे।

Story first published: Sunday, February 10, 2019, 17:09 [IST]
Other articles published on Feb 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+