आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में टीम इंडिया के कई बड़े नामों का खुलासा होने की संभावना है। जस्टिस मुकुल मुद्गल की कमेटी ने अपनी फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में जमा कर दी है। रिपोर्ट में 2011 की विश्व कप विजेता टीम के कुछ नामों का जिक्र किया गया है जिनके सटोरियों और मैच फिक्सर्स से संबंध थे। मुद्गल कमेटी के इस खुलासे के बाद क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया है।
रिपोर्ट में उस खिलाड़ी के बुकी लिंक का जिक्र किया गया है जो 2011 में विश्व कप जीतने वाली टीम में शामिल था। वो खिलाड़ी टीम इंडिया में नियमित रूप से नहीं खेलता लेकिन पिछले साल आईपीएल की नीलामी में उसकी मोटी बोली लगी थी।जांच के घेरे में आईसीसी के चेयरमैन और बीसीसीआई के निर्वासित अध्यक्ष एन श्रीनिवासन भी है। उनके अलावा और भी कई बड़ी हस्तियां इस घेरे में हैं। जांच पर अगली सुनवाई 10 नवंबर पर होगी जिस पर सबकी नजरें लगी हुई हैं। जानकारी के अनुसार बंद लिफाफे में अंतिम रिपोर्ट को सौंपा गया
सूत्रों की माने तो चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के वो खिलाड़ी भी फिक्सिंग की जद में हैं जो टीम का हिस्सा नहीं थे। हालांकि जो खिलाड़ी फिक्सिंग के आरोप की जद में हैं वो मौजूदा समय में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है। गौरतलब है कि पिछले साल आइपीएल टूर्नामेंट के दौरान राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ी फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार हुए थे।
फिक्सिंग मामले में कमेटी ने टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना से तकरीबव तीन से चार घंटे पूछताछ की गयी थी। धोनी से गुरुनाथ मयप्पन और एन श्रीनिवासन के साथ संबंधों को लेकर पूछताछ की गयी।