बड़ी खबर आई सामने, रोहित को टेस्ट में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली। रोहित शर्मा के लिए बहुत सी चीजें आसान होती दिख रही हैं। हाल ही में उन्हें अंतरराष्ट्रीट टी20आई क्रिकेट का कप्तान बनाया गया। अटकलें हैं कि वनडे कप्तानी भी इन्हें साैंपी जा सकती है। अब खबर आ रही है कि रोहित को टेस्ट क्रिकेट में भी एक बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, साउथ अफ्रीका के चुनौतीपूर्ण दौरे के लिए रोहित शर्मा को भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान के रूप में नामित किए जाने की संभावना है। ओमिक्रॉन डर के कारण दौरे में एक सप्ताह की देरी हो सकती है और 17 दिसंबर 2021 के बजाय 26 दिसंबर 2021 को शुरू हो सकता है।
यह भी पढ़ें- दिनेश कार्तिक ने दिया अंपायरों का साथ, इस कारण अंत में कोहली दिए गए OUT

रहाणे कर रहे हैं संघर्ष
भारतीय टेस्ट टीम के वर्तमान उप-कप्तान, अजिंक्य रहाणे रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और इसके परिणामस्वरूप, 'हिटमैन' खेल के सबसे लंबे प्रारूप में रहाणे की जगह भारतीय टीम के उप-कप्तान बन सकते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि शर्मा को नए टेस्ट उप-कप्तान के रूप में नियुक्त किया जा सकता है। अधिकारी ने यह भी कहा कि भारतीय पक्ष साउथ अफ्रीका की यात्रा करेगा और इस दौरे की शुरुआत 26 दिसंबर 2021 को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के साथ होने की संभावना है।

दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार नहीं होगा
अधिकारी के अनुसार, "चयन बैठक कुछ दिनों में होगी। संभावना है कि रोहित को टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया जाएगा। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे को लेकर तैयार है। हालांकि यह दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार नहीं होगा। बीसीसीआई ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) से कहा है कि वह दौरे की शुरुआत बॉक्सिंग डे टेस्ट से कर सकता है।'' बीसीसीआई अधिकारी ने यह भी कहा कि एक टेस्ट मैच शेड्यूल से कट सकता है, और दोनों टीमें केवल 2 टेस्ट मैच खेलेंगी। अधिकारी ने यह कहते हुए निष्कर्ष निकाला कि यह भी संभव है कि एक T20I मैच को भी रद्द कर दिया जाए।

योजना तैयार की जा रही है
अधिकारी ने कहा, "दौरे में कुछ मैचों की कटौती की जाएगी। दाैरे की योजना तैयार की जा रही है। यह संभावना नहीं है कि टीम 8 दिसंबर को रवाना होगी। अभी तक, ऐसा लग रहा है कि दोनों बोर्डों को समझौता करना होगा और शुरू में नियोजित तीन के बजाय दो टेस्ट खेलने के लिए सहमत होना होगा। शायद एक T20I को भी कम किया जा सकता है।" बता दें कि भारतीय टीम तीन टेस्ट, तीन वनडे, चार टी20आई मैचों के लिए अफ्रीकी दाैरे पर जाएगी, लेकिन देखना बाकी है कि कोरोना के नए वेरिएंट पर गाैर करते हुए दोनों देशों के बोर्ड क्या फैसला करते हैं।
वहीं रहाणे की बात करें तो वह इस समय बुरे दाैर से गुजर रहे हैं। कोहली टेस्ट के कप्तान हैं, तो रहाणे को उप-कप्तान बनाया गया है, लेकिन रहाणे बल्ले से रन नहीं बना पा रहे। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में वह दोनों पारियों में 35, 4 का स्कोर कर सके। दूसरे टेस्ट से उन्हें बाहर किया गया। रहाणे ने 21 पारियों में 19.57 की औसत से सिर्फ 411 रन बनाए हैं, जिसमें केवल दो अर्धशतक शामिल हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
