For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बड़ी खबर आई सामने, टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहता ये भारतीय खिलाड़ी

Indian Pacer Bhuvneshwar Kumar Doesn't want to Play Test Cricket | Oneindia Sports

नई दिल्ली। जब किसी खिलाड़ी को टीम में माैका नहीं मिलता तो वह जगह बनाने के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करता है, लेकिन जो खबर सामने आ रही है वो भारतीय क्रिकेट फैंस को हैरान करेगी। दरअसल, एक खिलाड़ी ऐसा है जिसने अब टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का मन बना लिया है। यह भी बात सामने आ रही है कि उसने टेस्ट में वापसी करने के लिए कोई कड़ा प्रयास भी नहीं किया। लिहाजा वो अब सीमित ओवरों में भी अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेगा। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं।

जब भुवनेश्वर कुमार को इंग्लैंड में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में नहीं चुना गया था, तो कई प्रशंसकों को बीसीसीआई का यह फैसला अच्छा नहीं लगा। अब एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश का यह गेंदबाज अब टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहता और सफेद गेंद वाले क्रिकेट पर ध्यान देना चाहता है। कुछ ऐसे कारण थे जिनकी वजह से भुवनेश्वर कुमार को 20 सदस्यीय टीम में नहीं चुना गया था। उन्होंने जनवरी 2018 में आखिरी टेस्ट खेला था, इसके बाद उन्हें टेस्ट टीम में वापसी करने का माैका नहीं मिला।

नहीं कर पा रहे हैं लंबा स्पैल

नहीं कर पा रहे हैं लंबा स्पैल

भुवनेश्वर के एक करीबी सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया से खुलासा किया है कि वह टी20 के मौकों पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं। यह कहा गया था कि भुवनेश्वर अब टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं और उनकी ड्राइव गायब हो गई है। हाल के दिनों में भुवनेश्वर को कुछ चोटों से भी जूझना पड़ा है। आईपीएल 2021 के दौरान, वह इसी कारण से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कुछ मैचों में चूक गए। भुवनेश्वर अब जिम में भी अधिक भार नहीं उठा पा रहे हैं। वह लंबा स्पैल फेंकने के बयाज कम गेंदबाजी करना पसंद कर रहे हैं। इसी कारण उन्होंने टेस्ट से दूर होने का फैसला लिया है।

सागर के पिता ने सुशील कुमार पर दिया बयान, कहा- मेरे बेटे को थप्पड़ मार लेते

नहीं खेलना चाहते टेस्ट क्रिकेट

नहीं खेलना चाहते टेस्ट क्रिकेट

सूत्र ने कहा, "भुवनेश्वर कुमार आने वाले अगले टी 20 अवसरों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। भुवनेश्वर अभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं। सच कहूं तो चयनकर्ताओं को भुवी 10 ओवर का भूखा भी नहीं दिखता, टेस्ट क्रिकेट को तो भूल ही जाइए। यह टीम इंडिया की हार है, इसमें कोई शक नहीं है क्योंकि अगर एक गेंदबाज को इंग्लैंड में जगह बनानी चाहिए थी, तो उसे होना चाहिए था।" भुवनेश्वर का टेस्ट में जबरदस्त रिकाॅर्ड रहा है। उन्होंने 21 मैचों में 63 विकेट लिए हैं। उनके नाम तीन अर्धशतक भी जमाए हैं। भुवनेश्वर का टेस्ट से दूर रहने का कारण यह भी हो सकता है कि मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव जैसे गेंदबाज अपनी जगह बनाने के लिए तैयार रहते हैं। भुवनेश्वर इस चुनाैती से दूर होकर अब सीमित ओवरों में ही ध्यान लगाना चाहते हैं।

आगामी टी20 और वनडे विश्व कप करेंगे फोकस

आगामी टी20 और वनडे विश्व कप करेंगे फोकस

इंग्लैंड में भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड काफी शानदार है। मेरठ के खिलाड़ी ने पहली बार 2014 में इंग्लैंड के टेस्ट दौरे के लिए यात्रा की। उन्होंने पांच मैचों में 19 विकेट लिए, जिसमें लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर उनके 6 विकेट भी शामिल थे, जिसकी वजह से भारत मैच जीता था। उन्होंने सीरीज के दौरान 247 रन बनाकर तीन अर्द्धशतक भी बनाए। 2018 में, वह चोट के कारण दौरे से चूक गए और तब से उन्होंने एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला। 2021 में भारत में ही टी20 वर्ल्ड कप होना है। भुवनेश्वर कुमार, जो सफेद गेंद के सेटअप में एक अग्रिम पंक्ति के गेंदबाज हैं, वह किसी भी चीज से अधिक देखेंगे। अगले दो वर्षों में, भारत में एक और टी20 विश्व कप और 50 ओवरों का विश्व कप है। भुवनेश्वर अब इन्हीं पर फोकस करेंगे।

Story first published: Saturday, May 15, 2021, 12:56 [IST]
Other articles published on May 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+