नयी दिल्ली। टीम इंडिया के वाइस कैप्टन विराट कोहली के फैन देश-दुनिया में फैले हैं। उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। लेकिन ये बात उस वक्त बेहद खास हो जाती है जब चाहने वाला विरोधी टीम से हो। ऐसा ही एक राज उस वक्त खुला जब पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सना मीर ने विराट को लेकर खुलासा किया।
सना मीर ने खुलासा किया कि विराट कोहली महिला टीम में सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर हैं। हलांकि उन्होंने ये साफ किया कि उन्हें व्यक्तिगत तौर पर महेंद्र सिंह धोनी ज्यादा पंसद हैं। उन्होंने कहा कि कुछ नाम लोकप्रिय हैं। लेकिन अगर पाक महिला टीम की बात की जाए तो विराट कोहली लोकप्रिय क्रिकेटर हैं।
सना मीर ने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से धोनी पसंद हैं क्योंकि वह भारत के कप्तान हैं। उन्होंने नएखिलाड़ियों को बढ़ावा दिया है और वो मैदान के बाहर और अंदर खुद को बेहतरीन ढंग से पेश करते हैं।