ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बीसीसीआई ने महिला टीम का ऐलान किया है, लेकिन इस टीम में तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को टीम में जगह नहीं मिली है। दरअसल झूलन गोस्वामी चोटिल हैं जिसकी वजह से उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है। गोस्वामी की ज गह टीम में सुकन्या परिदा को जगह दी गई है। मंगलवार को टीम इंडिया का ऐलान किया गया, जिसमें 15 खिलाड़ियों का नाम शामिल है।
बीसीसीआई की ऑल इंडिया वीमेन सेलेक्शन कमेटी ने एक प्रेस रीलीज के द्वारा इसकी जानकारी दी। जानकारी के अनुसार झूलन गोस्वामी एड़ी की चोट से जूझ रही हैं, जिसकी वजह से उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है, लिहाजा उन्हें टीम से छह हफ्तों के लिए बाहर किया गया है। मौजूदा समय में झूलन गोस्वामी बेंगलुरू के नेशनल क्रिकेट अकादमी में अपनी चोट से उबरने का प्रयास कर रही हैं।
बीसीसीआई ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज वडोदरा में खेली जाएगी, यह सीरीज आईसीसी वीमेंस चैंपियनशिप का हिस्सा है। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच 12 मार्च को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 15 मार्च और तीसरा व अंतिम मैच 18 मार्च को खेला जाएगा। गौरतलब है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के दौरे से वापस लौटी है, जहां टीम ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका को एक सीरीज के दौरे के दौरान दो सीरीज में हराया है
इसे भी पढ़ें- मोहम्मद कैफ ने जारी की अपनी ऑल टाइम ODI टीम, जानिए किसे मिली है जगह
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
