For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पुलवामा हमला : विश्व कप 2019 में भारत-पाक मैच पर ICC के 'बॉस' का बड़ा बयान

नई दिल्ली। पाकिस्तान की नापाक हरकत के बाद देशभर में मांग उठी है कि विश्व कप 2019 में भारत का जो पाकिस्तान के साथ 16 जून को मैनचेस्टर में मुकाबला होना है उसे रद्द कर दिया जाए। वहीं कई दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों ने भी कहा कि पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों के परिवारवालों के साथ सहानुभूति दिखाते हुए हमें पाकिस्तान के साथ खेल संबंध रखने ही नहीं चाहिए। लेकिन इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के CEO डेविड रिचर्डसन का बन चुके इस मुद्दे पर बड़ा बयान सामने आया है।

भारत-पाकिस्तान मैच पर बोले कुछ ऐसा

भारत-पाकिस्तान मैच पर बोले कुछ ऐसा

रिचर्डसन ने कहा कि भारत के साथ जो घटना घटी है हमें उसका दुख है, लेकिन भारत-पाक मैच के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा। हम BCCI और PCB सहित अपने सदस्यों के साथ हालात पर नजर रखेंगे। उन्होंने कहा, निश्चित रूप से ऐसे कोई संकेत नहीं है कि भारत-पाकिस्तान सहित वर्ल्ड कप का कोई मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होगा, लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि हम स्थिति पर नजर रखेंगे। ICC के CEO ने साथ ही यह भी कहा कि खेल खासकर क्रिकेट में लोगों को करीब लाने और समुदायों को जोड़ने की कमाल की क्षमता है और हम इसी आधार पर अपने सदस्यों के साथ काम करेंगे। हरभजन ने अपना पक्ष रखा लेकिन यह नहीं कहा कि अगर हमें उनके खिलाफ सेमीफाइनल या फाइनल खेलना पड़े तो क्या हम नहीं खेलेंगे। हम काल्पनिक हालात पर बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब 1999 में कारगिल की लड़ाई हुई थी तो उस समय भी भारत-पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया था।

क्या कहना है टूर्नामेंट के डायरेक्‍टर का

क्या कहना है टूर्नामेंट के डायरेक्‍टर का

वहीं विश्व कप टूर्नामेंट के डायरेक्‍टर स्‍टीव इलवर्थी ने कहा कि मैनचेस्टर स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता 25 हजार है लेकिन भारत और पाक मैच के लिए हमारे पास टिकट के लिए 40 हजार से ज्‍यादा आवेदन आ चुके हैं। ऐसे में यह मुकाबला इस इवेंट का सबसे अहम मुकाबला भी रहेगा। हालांकि, आईसीसी यह बात जानता है कि अगर मैच रद्द होता है तो शेड्यूल बदलना पड़ेगा और साथ में टीआरपी डाउन भी हो सकती है। दुनियाभर में इन दोनों देशों के मैच पर कड़ी नजर रहती है।

भज्जी ने दिया था ये बयान

भज्जी ने दिया था ये बयान

गाैर हो कि भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सोमवार को दिए एक बयान में कहा था कि भारत अगर 16 जून को मैनचेस्टर में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच गंवा भी देता है तो भी इतना मजबूत है कि विश्व कप जीत सकता है। टर्बनेटर भज्जी ने कहा था, 'यह कठिन समय है। हमला हुआ है, यह अविश्वसनीय है और बहुत गलत है। सरकार जरूर कड़ी कार्रवाई करेगी। जहां तक क्रिकेट का सवाल है तो मुझे नहीं लगता कि हमें उनके साथ कोई भी संबंध रखना चाहिए वरना ऐसा चलता रहेगा। उन्होंने कहा, 'हमें देश के साथ खड़े होना चाहिए। क्रिकेट या हॉकी या किसी भी खेल में हमें उनके साथ नहीं खेलना चाहिए।

Story first published: Wednesday, February 20, 2019, 15:21 [IST]
Other articles published on Feb 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+