फीफा: दक्षिण अफ्रीका पहुंचे अर्जेटीना के हुड़दंगी
ब्यूनस आयर्स। किसी फुटबाल आयोजन को सबसे अधिक खतरा हुड़दंगियों से होता है और दक्षिण अफ्रीका के लिए यह खतरा 11 जून से होने वाले फीफा विश्व कप-2010 के शुरू होने से पहले ही मंडराने लगा है। इसका कारण यह है कि अर्जेटीना की टीम का समर्थन करने वाले 30 से अधिक हुड़दंगी टीम के साथ ही शुक्रवार को ही दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुके हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार टीम के साथ ये हुड़दंगी दक्षिण अफ्रीका पहुंचे कैसे? क्या कोई क्लब इनकी वित्तीय मदद कर रहा है? इस संबंध में अर्जेटीना फुटबाल संघ के प्रवक्ता आंद्रेस वेंतुरा ने यह कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया है कि संघ ने हुड़दंगियों की कोई मदद नहीं की है।
वेंतुरा ने कहा, "संघ और हुड़दंगियों के बीच किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं हुआ है। हमने उन्हें हवाई जहाज के टिकट भी उपलब्ध नहीं कराए हैं।" अर्जेटीना की टीम शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका पहुंची और टीम के साथ 30 हुड़दंगी भी दक्षिण अफ्रीका पहुंच गए।
खास बात यह है कि अलग-अलग क्लब टीमों के ये धुर समर्थक अर्जेंटीनी टीम के साथ ही दक्षिण अफ्रीका पहुंचे हैं। अर्जेटीना के फुटबाल संघ ने इसे महज इत्तेफाक करार दिया है। उसका कहना है कि हुड़दंगियो ने अपने स्तर पर दक्षिण अफ्रीका जाने की व्यवस्था की थी। टीम की उड़ान चूंकि रद्द हो गई थी, लिहाजा खिलाड़ियों को एक नियमित उड़ान के जरिए वहां जाना पड़ा। उसमें पहले से ही कुछ हुड़दंगियों ने सीटें आरक्षित करा रखी थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications