मीरपुर। क्रिकेट के प्रशंसको को हमेशा से ही भारत-पाकिस्तान के बीच मैच का इंतजार रहता है। लेकिन एशिया कप में भारत पाकिस्तान के बीच मैच से पहले ही दोनों टीमों के बीच तनाव का माहौल शुरु हो गया है। #Break-UP: तो अनुष्का को मनाने के लिए विराट ले रहें हैं करनेश शर्मा की मदद?
Asia Cup 2016: आज के मैच में भज्जी का होना बनता है माही
प्रैक्टिस सेशन के दौरान जो बात खास दिखी वह यह थी कि भारत और पाकिस्तान की टीम एक ही मैदान पर प्रैक्टिस कर रही थी। लेकिन ढाई घंटे के ट्रेनिंग सेशन के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच किसी भी तरह की कोई बातचीत नहीं हुई। खिलाड़ियों ने एक दूसरे की तरफ स्माइल भी पास नहीं की। भारत-पाक के बीच होगी प्रतिष्ठा की जंग, एक साल बाद भिड़ेंगी दोनों टीमें
मैदान में कुल चार नेट्स बनाये गये थे, जिसमें से दो नेट पर भारत औऱ दो पर पाकिस्तान की टीम प्रैक्टिस कर रही थी। हालांकि वह दौर अलग था जब 90 के दशक में वसीम अकरम प्रैक्टिस के दौरान सचिन या अजहरुद्दीन से हाथ जरूर मिलाते थे।