विश्वकप हारने से निराश हूं हताश नहीं, अब फोकस आईपीएल पर: रोहित शर्मा
मुंबई। आईपीएल 8 के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, टूर्नामेंट की सभी टीमों ने कमर कस ली है इस मैच के लिए। मुंबई इंडियंस के कैप्टन रोहित शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हां यह सच है कि टीम इंडिया विश्वकप हारने से काफी निराश है लेकिन अब हमारा पूरा फोकस आईपीएल पर है, जिसके लिए हम मानसिक रूप से तैयार हैं।
तो वहीं आस्ट्रेलिया की दो बार आईसीसी विश्व कप विजेता क्रिकेट टीम के कप्तान रहे दिग्गज बल्लेबाज एवं इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम मुंबई इंडियंस के कोच रिकी पोंटिंग ने भी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की जमकर सराहना की। पोंटिंग ने कहा कि आईपीएल-8 में रोहित की कप्तानी देखने लायक होगी। आपको बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 2013 में आईपीएल जीतने में सफल रहे थे।
IPL 8 के लिए तैयार हो गई है मुंबई की सेना
पोंटिंग ने आईपीएल के आठवें सत्र से पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा, "रोहित की कप्तानी देखने लायक होगी। छठे संस्करण में मेरी जगह कप्तान बनने के बाद रोहित ने टीम को पहला खिताब दिलाया और जिस अंदाज में उन्होंने मैदान पर टीम का नेतृत्व किया वह काबिले तारीफ रहा। उसे इस खेल की बहुत अच्छी समझ है और वह टीम के साथी खिलाड़ियों से अच्छी तरह संपर्क बनाए रखता है।"
रोहित की कप्तानी देखने लायक होगी
एरॉन फिंच, रोहित, कोरी एंडरसन, मिशेल मैक्लेनघन और लसिथ मलिंगा आईसीसी विश्व कप-2015 में खेलकर सीधे आईपीएल के आठवें संस्करण में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। जिसके जवाब में रोहित-पोटिंग दोनों ने कहा कि आईपीएल का शेड्यूल बहुत पहले ही आ गया था इसलिए हम सबको पता था कि हमें विश्वकप के तुरंत बाद आईपीएल खेलना है और इसी कारण हम टूर्नामेंट के लिए तैयार है, हमारे ऊपर कोई शारीरिक और मानसिक थकान नहीं हैं। मालूम हो कि मुंबई इंडियंस की पहली भिड़ंत 8 अप्रैल को केकेआर से है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
