दिल्ली कैपिटल्स के लिए के लिए पृथ्वी शॉ का फ्लॉप शो जारी, पिछले 5 मैच में सिर्फ 21 रन
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का खराब फॉर्म अभी भी जारी है। पिछले पांच मैचों पृथ्वी सिर्फ 21 रन बना पाए हैं। आज के मैच में पंजाब के खिलाफ मैच में पृथ्वी सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए जबकि पिछले दो मैचों में वह खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। वहीं दूसरे छोर पर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। उन्होंने पिछले मैच में टी-20 क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ा। इस शतक के बाद धवन ने आज लगातार दूसरा शतक जड़ दिया। आईपीएल के इतिहास में लगातार दूसरा शतक बनाने वाले शिखर धवन पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
शिखर धवन के साथ दूसरे छोर पर बल्लेबाजी करने वाले पृथ्वी शॉ के लिए खुद का फॉर्म वापस लाना बेहद जरूरी है। पिछले कुछ मैचों में पृथ्वी बल्ले से काफी जूझते नजर आए। खुद लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर का कहना है कि पृथ्वी शॉ को नेट्स में काफी प्रैक्टिस की जरूरत है। उनके पास डिफेंस शॉट की बहुत कमी है, उनके इस समय ना पैर चल रहे हैं, ना सिर सही दिशा में चल रहा है और ना ही वह गेंद को बेहतर तरीके से देख रहे हैं। हालांकि दिल्ली की टीम आईपीएल के इस सीजन में शानदार खेल दिखा रही है और प्वाइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर है। लेकिन टीम को सलामी बल्लेबाज के तौर पर पृथ्वी शॉ के विकल्प पर जरूर नजर रखनी चाहिए। टूर्नामेंट में आने वाले अहम मैचों में लगातार सलामी बल्लेबाज का विफल होना टीम के लिए भारी पड़ सकता है।
आइए डालते हैं इस सीजन में पृथ्वी के प्रदर्शन पर नजर
पहले मैच में पंजाब के खिलाफ 5 रन बनाकर आउट
दूसरे मैच में चेन्नई के खिलाफ 43 गेदों पर 64 रन बनाए
तीसरे मैच में हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 2 रन बनाकर आउट
चौथ मैच में केकेआर के खिलाफ 41 गेंदों पर 66 रन बनाकर आउट
पांचवे मैच में आरसीबी के खिलाफ 23 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट
छठे मैच में राजस्थान के खिलाफ मैच में 10 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट
सातवे मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 4 रन बनाकर आउट
आठवे मैच में राजस्थान के खिलाफ मैच में बिना खाता खोले आउट
नवे मैच में चेन्नई के खिलाफ मैच में बिना खाता खोले आउट
आज के मैच में पंजाब के खिलाफ सिर्फ 7 रन बनाकर आउट
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
