बहू आकांक्षा ने लगाए संगीन आरोप तो तिलमिला उठीं युवी की मां शबनम सिंह
नई दिल्ली। कलर्स पर बिग बॉस आये और हंगामा ना हो..ऐसा भला हो सकता है क्या...आपका उत्तर होगा बिल्कुल नहीं.. हां तो आप सही है..बिगबॉस का 10वां सीजन इन दिनों कलर्स पर टेलिकास्ट हो रहा है जिसमें 15 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
Birthday Special: ओमपुरी...पर्दे का नायक असल में क्यों बन गया खलनायक?
इन 15 प्रतिभागियों में से एक हैं टीम इंडिया से इन दिनों बाहर चल रहे हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह की भाभी आकांक्षा शर्मा। आपको बता दें कि आकांक्षा शर्मा युवी के छोटे भाई जोरावर सिंह की पत्नी हैं। जो कि पिछले दिनों अपने और जोरावर के झगड़े के कारण मीडिया में सुर्खियां बनी थीं। अकांक्षा ने बिग बॉस के प्लेटफार्म पर भी युवी और उनकी फैमिली को जमकर कोसा है और गंभीर आरोप लगाए हैं।
बढ़ सकती हैं सलमान खान की मुश्किलें, बरी होने के फैसले के खिलाफ SC में अपील
आगे की बात तस्वीरों में...

भड़कीं युवराज की मां शबनम सिंह
जिस पर अब युवराज की मां शबनम सिंह भड़क गई हैं। शबनम सिंह ने टाइम्स से बात करते हुए कहा कि आकांक्षा और जोरावर के तलाक का मामला अभी कोर्ट में लंबित है। आकांक्षा को कोई अधिकार नहीं है की वो इस मैटर के बारे में पब्लिकली बात करे।

शबनम ने कहा...अभी तलाक हुआ नहीं है
मैने कोर्ट में उसके खिलाफ पिटिसन फाइल कर दी है, मैं नहीं चाहती की बाहर का कोई भी इस मैटर के बारे में जाने, अभी तलाक हुआ नहीं है इसलिए अकांक्षा अभी भी हमारे परिवार का हिस्सा है और परिवार की बातें लोगों के सामने नहीं आनी चाहिए।

शादी 2014 में हुई थी
मालूम हो कि अकांक्षा और जोरावर दोनों की शादी 2014 में हुई थी, लेकिन ये शादी मात्र 4 महीने बाद ही टूट गई। मीडिया में खबर आयी थी कि अपने छोटे भाई की शादी को बचाने के लिए युवराज सिंह ने भरसक कोशिश की लेकिन वो असफल रहे।

युवराज सिंह के परिवार पर संगीन आरोप
अकांक्षा ने बिगबॉस में कहा है कि युवराज के घर वाले वैसे नहीं जैसे कि दिखते हैं। शादी के बाद एक बार तो मुझे ऐसा महसूस होने लगा था कि मैं आत्महत्या कर लूं। मेरी शादी के टूटने की असल वजह मेरी सास शबनम सिंह हैं।

शादी से आजादी
अकांक्षा के कहा कि उनके साथ बहुत गलत बर्ताव होता था, एक बार तो वो अपने ससुराल से भागने की सोच रही थीं, लेकिन उनके भाई के समझाने पर उन्होंने इसका इरादा छोड़ दिया, अब वो केवल इस बेमेल शादी से मुक्ति चाहती हैं उन्हें पैसा या युवराज सिंह के परिवार से कुछ नहीं चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications