Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया बुरी तरह से शर्मसार, महज 32.5 ओवर में ढेर

नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट लंबे समय तक क्रीज पर डटे रहने का खेल है और धैर्य दिखाने का बेहतरीन माध्यम है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टेस्ट क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित किया है, हालांकि यह गर्व नहीं बल्कि टीम के लिए शर्मिंदगी की बात बन गई है।

इस महान क्रिकेटर ने की विराट कोहली की तारीफ, सचिन तेंदुलकर से की तुलना

सिर्फ 9 गेंद पर भी आउट हो चुकी है कंगारू टीम
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी महज 85 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। यहां एक बात और गौर करने वाली है वह यह कि कंगारू महज 32.5 ओवर में ही सिमट गए। पूरी ऑस्ट्रेलिया की टीम महज 148 मिनट ही मैदान पर टिक सकी। इससे पहले 1984 में वेस्टइंडीज की टीम ने महज 9 गेंदों पर पूरी टीम आउट हो गई थी।

पहले भी हो चुकी है ऑस्ट्रेलिया शर्मसार
ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट क्रिकेट यह दूसरा सबसे छोटा स्कोर है, इससे पहले 2011 में केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया की पारी सिर्फ 47 रन पर आउट हो गई थी। वहीं 2015 मे नॉटिंघम में कंगारू टीम 60 रन पर सिमट गई थी।

फिलैंडर की धुन पर नाचे कंगारू
कंगारुओं को अपनी धुन पर नचाने का काम वर्नान फिलैडर ने किया, फिलैंडर ने 10.1 ओवर में महज 21 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए, जबकि केजे एबॉट ने 12.4 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट झटके।

आखिरी तक नाबाद रहे स्टीवेन
ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीवेन स्मिथ ने आखिरी तक क्रीज पर जमे रहकर अपना जुझारुपन दिखाया लेकिन जिस तरह से दूसरी तरफ लगातार विकेट गिरते रहे उसने उनके संघर्ष को बेकार दिया। स्टीवन स्मिथ ने 48 रनों की नाबाद पारी खेली। स्मिथ के अलावा जेएम मेनी एकलौते ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने दहाई का आंकड़ा पार किया उन्होंने 10 रन बनाएं।

इससे पहले कप्तान डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया जिसका उनको जबरदस्त फायदा मिला। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट खोकर 171 रन बना लिए हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+