न्यूजीलैंड दौरे से ठीक पहले पाकिस्तान ने नियुक्त किया नया बॉलिंग कोच
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद को टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। वह आगामी 2 वर्षों तक टीम को सेवाएं देंगे। 17 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से वह टीम के बॉलिंग कोच की भूमिका में रहेंगे।
मुश्ताक अहमद को किया था रिप्लेस
41 वर्षीय अजहर महमूद को मुश्ताक अहमद की जगह फरवरी 2016 में रिप्लेस किया गया था। उसके बाद वर्ल्ड टी20 में वह संयुक्त रूप से मुश्ताक अहमद के साथ कोच रहे। इसके अलावा अगस्त में इंंग्लैण्ड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उनकी मौजूदगी रही।
बगैर बॉलिंग कोच खेल रहा था पाक
इंग्लैण्ड टूर के बाद से ही पाकिस्तान बिना बॉलिंग कोच के खेल रहा था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आकिब जावेद समेत कई गेंदबाजों के नाम पर विचार कर रहा था।
10 साल तक खेला क्रिकेट
अजहर महमूद के पास इंटरनेशनल क्रिकेट टीम को कोच करने का अनुभव बेशक 1 साल से कम है लेकिन उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को 10 साल तक सेवाएं दी हैं। 2007 में क्रिकेट टीम से संन्यास लेने वाले अजहर ने पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश आदि देशों में घरेलू टी20 टूर्नामेंट में खेलना शुरू किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
