कोहली VS कंगारू मीडिया: विराट के समर्थन में उतरे अमिताभ बच्चन
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज केवल क्रिकेट के मैदानों पर ही नहीं खेली जा रही है बल्कि ये मीडिया की गलियारों में भी सुर्खियां बनी है।
खासकर के ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में, जिसने शायद ठान लिया है कि वो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को नकारात्मक रूप में ही पेश करेगा।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में निगेटिव बातें
कोहली और स्मिथ के बीच में जो कुछ भी फील्ड पर हुआ, उस पर आईसीसी और बीसीसीआई एक्शन भी ले चुके हैं और बयान भी दे चुके हैं लेकिन ये बात ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को समझ नहीं आ रही है।

तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से
पहले उसने कोहली की तुलना जानवरों से की थी और अब उसने विराट की तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कर डाली है।
|
अमिताभ बच्चन
जिस पर अब तीखा वार बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया पर वार करते हुए ट्वीट किया है कि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया विराट को खेल की दुनिया का ट्रंप कह रही है, उन्हें विजेता और राष्ट्रपति मानने के लिए शुक्रिया!

'द डेली टेलीग्राफ' में साधा गया कोहली पर निशाना
मालूम हो कि 'द डेली टेलीग्राफ' में प्रकाशित एक लेख में विराट कोहली को डोनाल्ड ट्रंप बताया गया है, लेख में कहा गया है कि विराट कोहली स्पोर्ट्स की दुनिया के डोनाल्ड ट्रंप बन गए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप की तरह ही कोहली ने भी मीडिया को हर चीज के लिए दोषी ठहराना शुरू कर दिया है।

क्या है बवाल
दरअसल बेंगलुरू टेस्ट में आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान उमेश यादव की गेंद पर स्मिथ को पगबाधा दिए जाने के बाद स्मिथ डीआरएस लेने के लिए आस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम से संकेत मांगते दिखे, जिसके बाद कोहली और स्मिथ के बीच मैदान पर कुछ कहा-सुनी हो गई थी, सिर्फ यही नहीं मैच खत्म होने के बाद कोहली ने मीडिया मीट में भी स्मिथ पर इस बात के लिए गुस्सा दिखाया था। जिस पर आईसीसी ने कहा था कि किसी भी खिलाड़ी पर आचार संहिता का कोई मामला नहीं बनता, जो हुआ वो आवेश में हुआ इसलिए मसला खत्म लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मीडिया मामले को तूल दिए जा रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications