बड़े मैचों में खुल जाती है पोल, रमीज रजा ने बताया- कोहली से क्या सीख सकता है पाकिस्तान
नई दिल्ली: एक समय माना जाता था कि विश्व क्रिकेट को पूरी तरह से दुनिया के केवल तीन ही क्रिकेट बोर्ड चलाते हैं। इनमे बीसीसीआई, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का नाम शामिल है। एन श्रीनिवासन की बीसीसीआई से विदाई के बाद बीसीसीआई का दुनिया के क्रिकेट पर पहले जैसा शिकंजा तो नहीं रह गया है लेकिन आज भी इन्हीं तीनों बोर्ड की ओर से बीसीसीआई को सबसे ज्यादा राजस्व मिलता है और वैश्विक क्रिकेट पर इन बोर्ड का प्रभाव आज भी बदस्तूर जारी है।

रजा ने की भारतीय क्रिकेट मॉडल की तारीफ
सबसे बड़ी बात यह है कि इन तीनों देशों में क्रिकेट के मैच लगातार रोमांचक होते रहे हैं, खासकर टेस्ट क्रिकेट में ये देश आपस में शानदार मुकाबले खेलते हैं जिसकी वजह से आईसीसी को बड़ी राहत मिलती रहती है और वह क्रिकेट को अन्य देशों में बढ़ावा देने के अपने प्रोग्राम को पहले से आराम से जारी रखता है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज रजा ने भी भारतीय क्रिकेट की इस मामले में तारीफ की है। रजा का मानना है कि भारतीय टीम ने क्रिकेट खेलने के तरीके को आक्रामक किया है और अब भारतीय पहले से कही ज्यादा आक्रामक मानसिकता में क्रिकेट खेल रहे हैं। जिस वजह से मैच ना केवल मैच के नतीजे उनके पक्ष में आ रहे हैं बल्कि क्रिकेट में भारत लगातार बड़ी ताकत बनकर उभर रहा है।
सौरव गांगुली ने बताया टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा के लिए बेस्ट बैटिंग ऑर्डर

'पाकिस्तानी क्रिकेट को लेना होगी सीख'
रजा का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी बीसीसीआई से इस मामले में सबक लेना चाहिए कि क्रिकेट को कैसे चलाया जाता है। रजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए बताया- खेलने का तरीका अब बदल गया है। अब टीमें आक्रामक क्रिकेट खेलती हैं। आप विराट कोहली एंड कंपनी को ही देख लीजिए। उन्होंने भारतीय क्रिकेट की पूरी तस्वीर ही बदलकर रख दी है क्योंकि वे आक्रामक और निडर अंदाज में खेलते हैं।
सौरव गांगुली ने बताया टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा के लिए बेस्ट बैटिंग ऑर्डर

'बड़े टूर्नामेंट में खुल जाती है पोल'
रमीज ने आगे कहा कि पाकिस्तान को भी यही मॉडल अपने क्रिकेट में अपनाना होगा। रमीज ने कहा- 'पाकिस्तान क्रिकेट को ऐसे थिंक टैंक की जरूरत है जो उनको आधुनिक क्रिकेट खेलने दे। जैसे ही पाकिस्तान विश्व या एशिया कप में या फिर टेस्ट क्रिकेट में बड़ी टीमों के खिलाफ खेलता है तो अंतर साफ पता चल जाता है। जहां पर विपक्षी टीम आकर्षक और आक्रामक क्रिकेट खेलती है तो वहीं हम लोग 1970 के दशक के क्रिकेट पर ही अभी तक चिपके हुए हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
