Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाक को झटका देने की BCCI की अचूक योजना में कैसे रूकावट बनी IPL फ्रेंचाइजी

नई दिल्ली। पुलवामा पर आतंकी हमला पाकिस्तान के लिए भयंकर गलती साबित होती नजर जा रही है। पाक को अलग-थलग करने के कूटनीतिक प्रयासो के बाद सर्जिकल स्ट्राइक पार्ट 2 भी हो चुका है जिसके चलते पाक में रहकर आतंकी गतिविधियां चलाने वाले आतंकवादियों के मुख्य अड्डे ना केवल ध्वस्त हुए हैं बल्कि भारत अब आसान टारगेट नहीं रहा, ये भी पाक को संदेश जा चुका है। वहीं, रणक्षेत्र से इतर क्रिकेट के मैदान में भी पाक को बुरी तरह से शिकस्त देने की कवायद में बीसीसीआई भी जुटा हुआ है।

आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों से जुड़ा मामला-

आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों से जुड़ा मामला-

बीसीसीआई ने पाक को विश्व कप से बैन करने को लेकर देश के आमजनों की राय के साथ खुद को खड़ा किया है तो वहीं उसने पाक का नाम लिए बगैर ही आईसीसी को कहा है कि आतंक को पालने वाले देशों का बहिष्कार करने का समय आ गया है। अब ये भी खबर सामने आ रही है कि बीसीसीआई ने पाक का बॉयकॉट करने के लिए एक प्रभावी उपाय भी अपनाने का विचार बनाया था। दरअसल यह मामला आईपीएल में खेलने वाले विदेशी खिलाड़ियों से जुड़ा हुआ है।

IPL और PSL में किसी एक को चुनो-

IPL और PSL में किसी एक को चुनो-

जी हां, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने यह योजना बनाई थी कि आईपीएल में खेलने वाले विदेशी खिलाड़ियों के सामने यह शर्त रखी जाएगी कि अगर उनको आईपीएल में खेलना है तो पाक की टी-20 लीग में नहीं खेलना है। यानी की विदेशी खिलाड़ी या तो आईपीएल को चुन लें या फिर पीएसएल खेल लें। दोनों काम एक साथ नहीं हो सकते। इस बारे में सीओए की सोमवार को हुई मीटिंग में चर्चा की गई थी।

सुरेश रैना ने कोहली-रोहित को पछाड़ा, टी-20 में यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय

ये खिलाड़ी खेल रहे हैं पीएसएल में-

ये खिलाड़ी खेल रहे हैं पीएसएल में-

हालांकि बाद में यह तय किया गया कि विदेशी खिलाड़ियों के सामने इस तरह की शर्त रखना अनुचित होगा क्योंकि आईपीएल में खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी खरीदती है ना कि बीसीसीआई। वैसे अगर बीसीसीआई अपने फैसले अड़ी रहती तो ड्वेन ब्रावो, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और एबी डीविलियर्स जैसे खिलाड़ियों के सामने दुविधा हो जाती क्योंकि ये खिलाड़ी पीएसएल 2019 में शिरकत कर रहे हैं।

Story first published: Tuesday, February 26, 2019, 16:51 [IST]
Other articles published on Feb 26, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+