Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईएसएल-5 : पुणे ने जीत के साथ किया अपने सफर का समापन

पुणे, 2 मार्च । आदिल खान और इयान ह्यूम द्वारा दोनों हाफ में किए गए एक-एक गोल की मदद से एफसी पुणे सिटी ने शनिवार को श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में मुम्बई सिटी एफसी को 2-1 से हराते हुए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन का समापन जीत के साथ किया ।

पुणे के लिए आदिल खान ने 18वें तथा इयान ह्यूम ने 84वें मिनट में गोल किए। मुम्बई का एकमात्र गोल इंजुरी टाइम में लुसियान गोइयान ने पेनाल्टी पर किया।

18 मैचों में पुणे की यह छठी जीत है। उसने इस जीत के साथ अंक तालिका में एक स्थान की छलांग लगाकर छठा स्थान हासिल कर लिया है। दूसरी ओर, मुम्बई की यह 18 मैचों में छठी हार है। मुम्बई की टीम पहले ही प्लेआॅफ में पहुंच चुकी है। सेमीफाइनल में उसका सामना एफसी गोवा से होना है। इस हार के बावजूद मुम्बई की टीम तीसरे स्थान पर काबिज है।

पहला हाफ मेजबान टीम के पक्ष में 1-0 से समाप्त हुआ। उसके लिए यह गोल आदिल ने सीजर कट पर गोल किया। रोबिन सिंह इस गोल के सूत्रधार बने। इस गोल से पहले और इसके बाद का घटनाक्रम भी काफी रोचक रहा लेकिन कोई गोल नहीं हो सका। दोनों टीमों ने खूब प्रयास किए लेकिन मुम्बई न तो बराबरी कर पाई और ना ही पुणे अपनी बढ़त को मजबूत कर पाई।

आदिल के गोल ने इस हाफ का अंतर पैदा किया। रोबिन और आदिल ने 45वें मिनट में पुणे के लिए एक और बेहतरीन मौका बनाया था लेकिन अमरिंदर ने उसे नाकाम कर दिया।

दोनों टीमों के बीच की रस्साकसी काफी चरम पर थी और इसी कारण इस हाफ में तीन पीले कार्ड दिखाए गए। अहम बात यह है कि तीनों कार्ड पुणे के खिलाड़ियों को दिखाए गए।

प्लेआॅफ में पहुंच चुकी मुम्बई की टीम ने जीत के साथ अगले दौर में जाने के अपने प्रयास को सार्थक करने के प्रयास में दूसरे हाफ की शुरुआत में बदलाव करते हुए प्रांजल भूमजी को बाहर कर बिपिन सिंह को अंदर लिया। बिपिन ने आते ही पोस्ट पर एक जोरदार शॉट लिया लेकिन कमलजीत सावधान थे।

मुम्बई ने 51वें मिनट में मिले कार्नर पर अच्छा मौका बनाया लेकिन लूसियन गोइयान का हेडर पोस्ट के ऊपर से निकल गया। 57वें मिनट में पुणे के मार्को स्टैनकोविक को पीला कार्ड मिला। 59वें मिनट में मुम्बई के अर्नाल्ड काफी करीब से गोल करने के चूक गए। यह मुम्बई के हिस्से आया अब तक का सबसे बड़ा मौका था।

62वें मिनट में मेहमान टीम के कप्तान पाउलो माचाडो को पीला कार्ड मिला। 67वें मिनट में मुम्बई ने रफाएल बास्तोस को बाहर कर संजू प्रधान को अंदर किया। 72वें मिनट में अमरिंदर ने रोहित कुमार के एक करारे प्रहार को नाकाम कर मुम्बई को मैच में बनाए रखा। 73वें मिनट में रोहित और 76वें मिनट में सार्थक को पीला कार्ड मिला।

मुम्बई ने 80वें मिनट में अंतिम बदलाव करते हुए रेनियर फर्नांदिस को बाहर कर मिलन सिंह को अंदर लिया। मुम्बई के लिए कुछ अच्छा नहीं होता दिख रहा था। इसी बीच, लगातार प्रयास कर रहे दिग्गज इयान ह्यूम ने मोहम्मद यासिर की मदद से गोल करते हुए पुणे को 2-0 से आगे कर दिया।

86वें मिनट में मिलन सिंह को पीला कार्ड मिला और इसी मिनट में कमलजीत ने एक अच्छा बचाव करते हुए अपनी टीम की 2-0 की बढ़त को बनाए रखा। इसी बीच, सार्थक ने गोइयान को बॉक्स के अंदर गलत तरीके से टैकल किया और रेफरी ने पेनाल्टी दे दिया। इस पर गोल करते हुए गोइयान ने मुम्बई का खाता खोल दिया। मुम्बई के लिए हालांकि काफी देर हो चुकी थी और वह प्लेआफ से पहले अपने अंतिम मैच में हार को मजबूर हुई।

Story first published: Sunday, March 3, 2019, 12:41 [IST]
Other articles published on Mar 3, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+