For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आसमान में गोते लगायेंगे युवराज, बिंद्रा

By Staff
बेंगलुरु, 12 फरवरी: क्रिकेट के मैदान में पूरी ताकत से बल्‍ला घुमाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह आसमान में गोते लगाने जा रहे हैं। बेंगलुरु में चल रहे एयर शो एयरो इंडिया 2009 में युवराज सिंह लड़ाकू विमान में बैठकर आसमान की सैर करेंगे। यही नहीं उनके अलावा बीजिंग ओलंपिक में स्‍वर्ण पदक जीतने वाल अभिनव बिंद्रा भी आसमान में गोते लगायेंगे।

भारतीय वायु सेना के लिए 126 लड़ाकू विमानों की खरीदारी की होड़ में उतरी छह कम्पनियों ने यहां कल से शुरू हुए सातवें एयरो इंडिया में देश के अनेक सितारों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

अभी तक अमेरिका की दो कम्पनियां इन कवायद में सबसे आगे थी लेकिन युवराज को इस पिच पर उतारने में यूरोपीय कम्पनी ने बाजी मारी है।

यूरोपीय कम्पनी ईएडीएस के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की कि पूरी सम्भावना है कि युवराज एयर शो के आखिरी दिन 14 फरवरी को उनके लड़ाकू विमान यूरोकाप्टर टाइफून में उड़ान भरेंगे।

यही नहीं अधिकारियों के मुताबिक अमेरिका के एफए-18 सुपर हॉनेट के प्रदर्शन के दौरान अभिव ब्रिंद्रा भी आसमान की सैर करेंगे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+