भारत में कोरोना की दूसरी लहर, ब्रायन लारा ने जन्मदिन मनाने से किया इनकार
नई दिल्ली। दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा का आज जन्मिदन है। आज ब्रायन लारा 52 साल के हो गए हैं। दुनियाभर में लारा को उनके जन्मदिन पर लोग बधाई दे रहे हैं, लेकिन ब्रायन लारा ने अपना जन्मदिन मनाने से इनकार कर दिया है। दरअसल जिस तरह से कोरोना के मामले हर रोज तेजी से बढ़ रहे हैं और बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, उसे देखते हुए ब्रायन लारा ने अपने जन्मदिन को मनाने से इनकार कर दिया है।
बता दें कि ब्रायन लारा दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक हैं। टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी ब्रायन लारा के नाम है। इसके अलावा वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी लारा के नाम है। लारा ने 52.89 के औसत से 11953 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में ब्रायन लारा ने 9 दोहरे शतक, 34 शतक लगाए हैं।
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ब्रायन लारा ने 2004 में 400 रनों की पारी खेली थी थी। इंग्लैंड के खिलाफ लारा ने यह नाबाद पारी खेली थी और आज भी क्रिकेट के इतिहास में यह सबसे बड़ी पारी है। कोई भी बल्लेबाज ब्रायन लारा के इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाया है। इसके अलावा लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ 1994 में 375 रनों की भी ऐतिहासिक पारी खएी थी। लारा टेस्ट क्रिकेट में 350 से अधिक का स्कोर दो बार बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। ना सिर्फ टेस्ट क्रिकेट बल्कि वनडे में भी लारा के नाम कई अहम रिकॉर्ड हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज लारा ने वनडे क्रिकेट में 10405 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका औसत 40.17 का रहा है। लारा ने वनडे क्रिकेट में 19 शतक, 63 अर्धशतक लगाए हैं। दो दशक तक जबरदस्त क्रिकेट खेलने के बाद लारा ने 2007 में संन्यास का ऐलान कर दिया था। उन्होने आखिरी वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेला था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
