पढ़े: बर्थ-डे ब्वॉय दिनेश कार्तिक की लवस्टोरी

बैंग्लुरू। आज क्रिकेटर दिनेश कार्तिक का 30 वां जन्मदिन है। इतनी छोटी सी उम्र में दिनेश कार्तिक ने अपनी लाइफ में काफी उतार-चढ़ावे देखे हैं। टीम इंडिया और आईपीएल टीम में अपना जलवा दिखाने वाले दिनेश कार्तिक हमेशा अपने निजी कारणों की वजह से चर्चा में रहते हैं। इन दिनों दिनेश का अफेयर स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लिकल के साथ चल रहा है, दोनों ने सगाई कर ली है और खबर है कि दोनों इस साल के मध्य. में शादी भी कर लेंगे। लेकिन दिनेश का पहला प्यार दीपिका नहीं है।

दिनेश कार्तिक की पहली शादी टूट चुकी है जो कि उन्होंने अपने बचपन की दोस्त निकिता से की थी, यह दोनों के बचपन का प्रेम था, निकिता, दिनेश की फैमिली फ्रेंड की बेटी थी लेकिन अचानक से दोनों के बीच में दिनेश के ही दोस्त क्रिकेटर मुरली विजय आ गये।

दिनेश का पहला प्यार दीपिका नहीं

मुरली विजय और निकिता आपस में प्रेम करने लगे जिसके चलते दिनेश ने निकिता को तलाक दे दिया। कहा जाता है कि जिस समय तलाक हुआ उस समय निकिता गर्भवती थीं लेकिन दिनेश ने उन्हें छोड़ने का फैसला ले लिया था और तलाक होते ही निकिता ने मुरली से शादी कर दी।

Happy birthday to our hero Dinesh karthik One of the finest wicket keeper batsman for India We always with you in Ur good nd bad times Dk Happy birthday to the king of Chennai #HBD #Dk

Posted by Dinesh karthik on Sunday, May 31, 2015

प्यार में मिले धोखे की वजह से दिनेश का प्यार पर से ही भरोसा उठ गया था। अपने निजी जिंदगी में बेहद ही बुरे दौर से गुजर रहे दिनेश को हौसला दिया स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लिकल ने, दोनों में पहले दोस्ती हुई जो कि धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और अब यह प्यार सगाई के रास्ते शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि दिनेश और दीपिका इस साल के मध्य में शादी कर लेंगे। दोनों ने नवंबर 2013 में सगाई की थी।

Story first published: Monday, June 1, 2015, 15:35 [IST]
Other articles published on Jun 1, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+