फिल्मों में भी काम कर चुके हैं 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह
नई दिल्ली। आज इंडिया के डैशिंग प्लेयर युवराज सिंह का बर्थडे हैं। 'सिक्सर किंग' के नाम से मशहूर युवराज सिंह ने आज जीवन के 35वें बसंत पूरे कर लिए हैं। अभूतपूर्व प्रतिभा के धनी युवी एक रीयल फाइटर हैं, जिन्होंने कैंसर की जंग में भी विजय हासिल की है।
आईए जानते हैं इस डैशिंग प्लेयर के बारे में कुछ खास बातें...

'सिक्सर किंग'
- मस्तमौला, खुशमिजाज युवराज सिंह ने 19 साल की उम्र में साल 2000 में पहला वनडे मैच खेला था।
- 2007 में 20-20 विश्व कप में युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदों में 6 छक्के मारे थे इसलिए उन्हें 'सिक्सर किंग' कहते हैं।
- युवराज सिंह को क्रिकेट से कुछ खास लगाव नहीं था। स्कूल के दिनों में वह केवल टेनिस, फुटबाल और स्केटिंग किया करते थे।
- युवराज सिंह ने तो अंडर 14 में स्केटिंग में गोल्ड मेडल जीता था।

क्रिकेटर नहीं बनना चाहते थे युवी

काले होने का डर
युवी को लगता था कि अगर वो धूप में खेलेंगे तो काले हो जाएंगे इसलिए वो क्रिकेट से दूर रहते थे। युवराज को अंडर 15, अंडर 19 और वनडे विश्व कप में मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था वहीं टी-20 में उन्हें बेस्ट प्लेयर के अवार्ड से नवाजा गया था।

फिल्मों में भी काम कर चुके हैं युवी
बचपन में युवराज सिंह एक पंजाबी फिल्म में बाल कलाकार की भूमिका निभा चुके हैं। उनके पिता योगराज सिंह भी पंजाबी फिल्मों के एक्टर हैं।

12 नंबर का राज
युवी का जन्मदिन 12वें महीनें में 12 तारीख को यानी कि 12-12 को होता है और इसलिए उनकी जर्सी का नंबर भी 12 था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications