बर्थडे स्पेशल: धर्म की दीवार को तोड़ दोस्त की बहन से अगरकर ने रचाई थी शादी, पढ़िए दिलचस्प Love Story
नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर गेंद और बल्ले दोनों से नाम कमाने वाले भारतीय क्रिकेटर अजित अगरकर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारतीय गेंदबाजी लाइन अप के अहम कड़ी रहे अजित अगरकर ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान कई अहम रिकॉर्ड अपने नाम किए। मैदान पर रिकॉर्ड के अलावा एक और खास बात है जो उन्हें अगरकर को खास बनाती है।अगरकर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

दोस्त की बहन से हो गया प्यार:
ये किस्सा उस समय का है जब अगरकर ने भारतीय टीम में अपना डेब्यू किया था उस दौरान अगरकर के खास दोस्त मजहर अक्सर उनके क्रिकेट मैच देखने आया करते थे। मजहर के साथ उनकी बहन फातिमा भी आती थी। मजहर ने ही अपनी बहन की पहचान अगरकर से कराई। इसके बाद अगरकर और फातिमा एक-दूसरे से अक्सर मिलने लगे। दोनों की मुलाकात कब प्यार में बदल गया ये इन्हें भी पता नहीं चला।

घर वालों के नाखुश होने के बावजूद रचाई शादी:
अगरकर और फातिमा का प्यार परवान चढ़ा। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन अलग धर्म होने की वजह से घर वाले नाखुश थे। आगरकर मराठी पंडित हैं जबकि फातिमा मुस्लिम। यही वजह थी कि इन दोनों की लव स्टोरी शादी के मंडप तक चाहकर भी नहीं पहुंच पा रही थी। ऐसे में साल 2002 में अगरकर ने धर्म की हर दीवार को तोड़कर फातिमा को अपनाने का फैसला किया और उनसे शादी कर ली।

अभी भी अनछुए हैं अगरकर के ये रिकॉर्ड:
वनडे में भारत की तरफ से सबसे तेज (21 गेंद) अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अब तक अजित अगरकर के नाम है। वनडे मैचों में एक पारी में सबसे ज्यादा बार 4 विकेट लेने के मामले में भारतीय गेंदबाजों में अजित अगरकर अब भी सबसे आगे हैं। उन्होंने 191 वनडे में 12 बार 4 विकेट लिए हैं। इसमें मामले में पहले नंबर पर वकार यूनिस हैं। उन्होंने 27 बार ये कारनामा किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
