For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

B'day Special : एबी डिविलियर्स का वो धांसू रिकाॅर्ड, जो अभी तक नहीं तोड़ पाया कोई बल्लेबाज

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स आज (17 फरवरी) अपना 37 वां जन्मदिन मना रहे हैं। डिविलियर्स ने अपने क्रिकेट करियर के दाैरान कई शानदार रिकॉर्ड बनाए हैं। उनके पास एक ऐसा विश्व रिकॉर्ड है जो अब तक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। यह है एकदिवसीय मैचों में सबसे तेज अर्धशतक और सबसे तेज शतक का विश्व रिकॉर्ड लगाना।

2015 में, वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली। सीरीज के दूसरे वनडे में, दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की और 2 विकेट खोकर 439 रन बनाए। डिविलियर्स ने इस दाैरान बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड कायम किया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हाशिम अमला और रिले रोसो ने 247 रनों की शुरुआती साझेदारी की। 39वें ओवर में रोसो आउट गए। ऐसे में एबी को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया। इस बार एबी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। उन्होंने 16 गेंदों में सिर्फ 19 मिनट में यह रिकॉर्ड बनाया। इसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उनका यह रिकॉर्ड आज भी बरकरार है।

इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए एबी ने महज 40 मिनट में दुनिया का सबसे तेज शतक ठोक दिया। उन्होंने महज 31 गेंदों में 8 चौकों और 10 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। उनका रिकॉर्ड आज भी कायम है। उन्होंने 44 गेंदों में नौ चौकों और 16 छक्कों की मदद से 149 रन बनाए। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कोरी एंडरसन एबी के बाद दूसरे सबसे तेज एकदिवसीय शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 36 गेंदों में शतक बनाया था।

डिविलियर्स के नाम एक ओवर में 34 रन जड़ने का रिकाॅर्ड भी है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2015 में वर्ल्ड कप मैच के दौरान एक ओवर में 34 रन बनाए थे। एक ओवर में सबसे ज्यादा 36 रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स के नाम है, जिन्होंने 36 रन बनाए थे।

क्रिकेट करियर
डिविलियर्स ने 17 दिसंबबर 2004 को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था, जबकि उनका आखिरी मैच 30 मार्च 2018 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के कू में ही रहा। अपने करीब 18 साल के करियर में डिविलियर्स ने 114 टेस्ट खेले, जिसमें उन्होंने 22 शतक, 2 दोहरे शतक की मदद से 8765 रन बनाए। वहीं 228 वनडे मैच खेले, जिसमें 25 शतक की मदद से 9577 न बनाए थे, जबकि 78 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में 10 अर्धशतक लगाते हुए 1672 रन रन बनाए, जिसमें उच्चत्तम स्कोर 79 रहा।

Story first published: Wednesday, February 17, 2021, 8:31 [IST]
Other articles published on Feb 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+