For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

B'day Special : जब राहुल द्रविड़ को आया गुस्सा, कहा- इस रिपोर्टर को बाहर निकालो

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम की 'दीवार' कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ आज यानी कि 11 जनवरी को 47 साल के हो गए हैं। एक मराठी परिवार में 1973 को जन्मे और बैंगलोर में पैदा हुए राहुल ने 12 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया और बाद में अंडर -15, अंडर -17 और अंडर -19 स्तरों पर कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद भारत के लिए 1996 में खेलना शुरू किया और साल 2012 में क्रिकेट को अलविदा कहा। राहुल वैसे तो अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। लेकिन उनके करियर दाैरान एक ऐसा माैका भी आया था जब उन्होंने गुस्सा होते हुए एक रिपोर्टर को प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम से बाहर निकालने के लिए कहा था।

इस बात पर हो गए थे गुस्सा

इस बात पर हो गए थे गुस्सा

यह पल आया था साल 2004 में जब भारतीय टीम पाकिस्तान दाैरे पर थी। इस दाैरान हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने द्रविड़ से मैच फिक्सिंग को लेकर एक सवाल कर दिया जिसपर द्रविड़ बेहद गुस्सा हो गए थे। तब द्रविड़ ने तब कहा था, 'इस रिपोर्टर को कोई बाहर निकालोष ये बकवास है। इस तरह की बातें खेल के लिए खराब हैं।' इस घटना के अलावा द्रविड़ से जुड़ा एक रोचक किस्सा है साल 2006 का जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट खेला जिसमें टीम को हार मिली। इस हार से द्रविड़ को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम में अपनी कुर्सी उठाकर फेंक दी थी।

NCA के प्रमुख के रूप में द्रविड़ हुए नियुक्त

NCA के प्रमुख के रूप में द्रविड़ हुए नियुक्त

द्रविड़ एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भारतीय राष्ट्रीय टीम के कप्तान हैं। वह भारत के बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट संचालन के निदेशक हैं। वह भारत ए और भारत की अंडर -19 क्रिकेट टीमों की प्रगति पर भी नजर रखते हैं। इससे पहले वह 2016 से 2019 तक भारत अंडर -19 और भारत ए टीमों के लिए हेड कोच थे। उनकी कोचिंग के तहत, अंडर -19 टीम 2016 अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप में उपविजेता रही और 2018 अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप में विजेता रही। 2019 में, BCCI ने NCA के प्रमुख के रूप में द्रविड़ को नियुक्त किया।

ये खास रिकाॅर्ड है इनके नाम

ये खास रिकाॅर्ड है इनके नाम

इस दिग्गज क्रिकेटर के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकाॅर्ड है। द्रविड़ ने 1996-2012 तक खेले 164 मैचों की 301 पारियों में 210 कैच लिए हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर श्रीलंका के महेला जयावर्धने हैं, जिन्होंने 149 मैचों की 270 पारियों में 205 कैच लिए हैं। इसके अलावा बताैर कप्तान भी राहुल ने बड़ा करिश्मा किया था। द्रविड़ की कप्तानी में भारत को साउथ अफ्रीका की धरती पर पहली टेस्ट विजय मिली थी। दिसंबर 2006 दौरे के जोहानिसबर्ग टेस्ट में भारत ने मेजबान टीम को 123 रनों से पीटा था। इसके अलावा द्रविड़ की कप्तानी में इंग्लैंड में भारत को 21 साल बाद (1986 के बाद 2007 में) टेस्ट में सीरीज जीत हासिल हुई थी।

ऐसा रहा क्रिकेट करियर

ऐसा रहा क्रिकेट करियर

राहुल ने भारत के लिए खेले 164 मैचों में 13,288 रन बनाए हैं जिसमें 36 शतक शामिल हैं। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के चाैेथे बल्लेबाज हैं। वहीं 318 वनडे मैचों में उनके बल्ले से 10,889 रन निकले हैं जिसमें 12 शतक शामिल हैं। द्रविड़ सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने टेस्ट व वनडे में 10 हजार से अधिक रन बनाए हैं। द्रविड़ ने सिर्फ 1 टी20 मैच खेला है।

Story first published: Saturday, January 11, 2020, 10:22 [IST]
Other articles published on Jan 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+