Bday Special: जानिए कौन सी डिनर डेट रैना आज तक नहीं भूले हैं?
नई दिल्ली। आज टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक सुरेश रैना का जन्मदिन है। बीमारी के कारण इन दिनों टीम से दूर चल रहे सुरेश रैना के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है।
टीम के बेहद चार्मिंग क्रिकेटर कहे जाने वाले रैना की फैन लिस्ट में भी लड़कियों की संख्या लड़कों से ज्यादा है, बावजूद इसके शादी से पहले रैना का नाम कभी किसी लड़की के साथ नहीं जुड़ा और ना ही कभी वो प्रेेम-प्रसंगोंं के कारण मीडिया में छाए।
हांगकांग के खिलाफ वनडे में पहला शतक
मम्मा बॉय के नाम से फेमस रैना ने एक बार अपनी लाइफ का सबसे सुनहरा पल लोगों से शेयर किया था। रैना ने कहा था कि साल 2008 में कराची में हांगकांग के खिलाफ वनडे में अपना पहला शतक जड़ा था, तब द्रविड़ भाई और वीरू पा जी ने आकर मुझे गले लगाया था और अपनी कैप मुझे दी थी जिसे मैं कभी भी भूल नहीं सकता हूं।
जब सचिन ने रैना को डिनर के लिए पूछा
लेकिन इससे भी बढ़कर मेरे लिए खास बात यह थी कि क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अगले दिन मुझे डिनर में साथ चलने को कहा था, जो कि मेरी लाइफ का सबसे यादगार पल है, जिसे मरने दम तक मैं नहीं भूल सकता।
मैं द्रविड़, वीरू और सचिन के खेल को देखते हुए बड़ा हुआ
रैना ने कहा था कि मैं द्रविड़, वीरू और सचिन के खेल को देखते हुए बड़ा हुआ था लेकिन जब मुझे इन लोगों के साथ क्रिकेट खेलने को मिली तो मुझे अपनेआप पर ही भरोसा नहीं हो रहा था, मैंने इन सभी महान खिलाड़ियों के खेल से बहुत कुछ सीखा है और हमेशा मुझे इन सब का मार्गदर्शन मिलता रहता है।
नन्हीं सी गुड़िया के पापा हैं रैना
मालूम हो कि रैना हाल ही में एक नन्हीं सी गुड़िया के पापा बने हैं, उनकी और प्रियंका चौधरी की शादी एक अरेंजड मैरज थी बावजूद रैना अक्सर अपने लवस्टाइल के लिए सुर्खियों में रहते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
