नई दिल्ली। टीम इंडिया का हेडकोच नहीं बनाये जाने के कारण नाराज चल रहे रवि शास्त्री को जहां पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने दो टूक जवाब दिया है वहीं दूसरी ओर इस मसले पर अलग-थलग पड़े रवि शास्त्री को पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का साथ मिला है।
बेदी ने ट्वीट के जरिये अपने विचार रखे हैं, बेदी ने ट्विटर पर लिखा है कि सेलेक्शन के वक्त सेलेक्शन कमेटी की मेंबर ना रहे ये तो सही नहीं हैं आखिर गांगुली बोर्ड से तो बड़े नहीं हैं।
Not getting coach's job apart RJSHASTRI has every reason 2b peeved with selection process whence 1 selector played truant..not above board!!
— Bishan Bedi (@BishanBedi) 29 June 2016
आपको बता दें कि रवि शास्त्री ने हेड कोच पद के लिए आवेदन किया था लेकिन उनका सेलेक्शन नहीं हुआ बल्कि टीम इंडिया के हेड कोच की सीट अनिल कुंबले को मिल गई जिसके बाद शास्त्री ने मीडिया में बयान दिया कि उनका सेलेक्शन गांगुली के कारण नहीं हुआ। वो जब इंटरव्यू दे रहे थे तो दादा मौजूद नहीं थे। जिसके लिए गांगुली ने इंडिया टूडे से बात करते हुए जमकर शास्त्री की आलोचना की और लताड़ लगाई।
क्या है पूरा मामला..जानने के लिए जरूर क्लिक करें... शास्त्री पर भड़के गांगुली कहा, बैंकाक नहीं जाते तो अच्छा होता..